बिना इंटरनेट चलाएं YouTube वीडियो, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

YouTube Video किसी सफर के दौरान इंटरनेट गायब होने की सबसे ज्यादा शिकायत रहती है। इस दौरान यूजर्स Youtube एक्सेस नहीं कर पाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिना इंटरनेट के भी YouTube वीडियो को प्ले किया जा सकता है।

By Saurabh VermaEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 04:04 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 06:51 AM (IST)
बिना इंटरनेट चलाएं YouTube वीडियो, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
यह Youtube की प्रतीकात्मक फाइल फोटो है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। YouTube वीडियो की डिमांड लगातार बढ़ रही है। लेकिन कई बार इंटरनेट ना होने से यूजर्स YouTube पर अपने पसंदीदा वीडियो का लुत्फ नहीं उठा पाते हैं। खासकर किसी सफर के दौरान इंटरनेट गायब होने की सबसे ज्यादा शिकायत रहती है। इस दौरान यूजर्स Youtube एक्सेस नहीं कर पाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिना इंटरनेट के भी YouTube वीडियो को प्ले किया जा सकता है। हालांकि इसके लिए किसी सफर पर निकलने से पहले एक काम करना होगा। दरअसल YouTube में ऑफलाइन मोड दिया जाता है, जहां यूजर्स अपने पसंदीदा YouTube वीडियो, सीरियल और म्यूजिक ट्रैक को डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद इन YouTube वीडियो को बिना इंटरनेट के प्ले कर सकते हैं। हालांकि इन्हें डाउनलोड करने के लिए इंटरनेट की जरूरत होगी।

कैसे डाउनलोड करें Youtube Video  यूजर्स को सबसे पहले अपना Youtube वीडियो प्लेटफॉर्म ओपन करना होगा। उसके बाद जिस वीडियो को डाउनलोड करना है, उसे प्ले करना होगा। इसके बाद वीडियो के नीचे साइड Download ऑप्शन क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके वीडियो को किस क्वॉलिटी (720 या 360 पिक्सल) में डाउनलोड करने के ऑप्शन मिलेंगे। इन दोनों ऑप्शन में से कोई एक ऑप्शन सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद आपका YouTube वीडियो डाउनलोड हो जाएगा। इसके बाद आप नो-इंटरनेट जोन में Youtube के डाउनलोड किये गये वीडियो को प्ले कर पाएंगे।

कैसे बिना इंटरनेट के चलाएं Youtube Video 

Youtube के डाउनलोड किये गये वीडियो आपके एकाउंट के लाइब्रेरी में सेव हो जाते हैं। जहां से इसे एक्सेस किया जा सकता है। Youtube Library ऐप के बॉटम पेज में मौजूद होती है। 

ध्यान रखने योग्य बातें  Youtube के ऑफलाइन वीडियो को लगातार एक्सेस करने के लिए 30 दिन के भीतर मोबाइल को एक बार जरूर इंटरनेट से कनेक्ट करना चाहिएं। वरना आप ऑफलाइन मोड में Youtube वीडियो का लुत्फ नहीं उठा पाएंगे।  Youtube वीडियो डाउनलोड ऑप्शन आपको पहले से नो-इंटरनेट जोन के लिए अपने गानों या फिर वीडियो को डाउनलोड करने की साहूलियत देता है।

chat bot
आपका साथी