Google Maps बार-बार हो रहा है क्रैश, नहीं है परेशान होने की जरूरत, इन आसान तरीकों से करें ठीक

अगर Google Maps बार-बार क्रैश हो रहा है तो परेशान होने की जरा-सी भी जरूरत नहीं है। हम आपको यहां कुछ तरीके बताएंगे जिनकी मदद से आप गूगल मैप्स की इस समस्या को घर बैठे ठीक कर पाएंगे। आइए जानते हैं विस्तार से।

By Ajay VermaEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 01:27 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 07:21 AM (IST)
Google Maps बार-बार हो रहा है क्रैश, नहीं है परेशान होने की जरूरत, इन आसान तरीकों से करें ठीक
Google Maps की यह है प्रतीकात्मक फाइल फोटो

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Google का नेविगेशन ऐप Google Maps काफी उपयोगी है। लगभग सभी स्मार्टफोन यूजर्स बेस्ट रूट खोजने के लिए इस मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन मुसीबत तब बढ़ जाती है, जब यह मोबाइल ऐप बार-बार क्रैश होने लगता है। अगर आप भी इस तरह की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो यह खबर आपके काम आएगी। हम आपको यहां कुछ तरीके बताने जा रहे हैं, जिससे आप Google Maps में आ रही समस्या को ठीक कर पाएंगे।

लोकेशन सर्विस करें चेक

सबसे पहले आपको यह चेक करना चाहिए कि क्या आपके गूगल मैप्स के पास लोकेशन एक्सेस है और आपके डिवाइस की लोकेशन सर्विस चालू है या नहीं। अगर ये दोनों फीचर्स बंद हैं तो गूगल मैप्स काम नहीं करेगा। इसलिए गूगल मैप्स को लोकेशन को एक्सेस दें और लोकेशन फीचर को ऑन करें।

मोबाइल ऐप अपडेट करें

कई बार गूगल मैप्स अपडेट न होने के कारण ठीक से काम नहीं करता है। ऐसे में गूगल मैप्स को जरूर अपडेट करें।

Cache क्लियर करें

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Cache डेटा आपके फोन में अस्थायी फाइल के रूप में स्टोर हो जाती है, जिससे डिवाइस स्लो हो जाता है। कई बार डिवाइस हैंग भी होने लगता है। इस वजह से कई बार गूगल मैप्स भी ठीक से काम नहीं करता है। तो हमेशा ध्यान रखें कि समय-समय पर Cache क्लियर करते रहें। इससे गूगल मैप्स ठीक से काम करने लगेगा।

Google Play सर्विस का डेटा और Cache क्लियर करें

अगर cache क्लियर करने से भी काम नहीं बना है तो आप गूगल प्ले सर्विस की Cache और डेटा क्लियर करें। इससे गूगल मैप्स बार-बार क्रैश नहीं होगा और ठीक से काम करने लगेगा। गूगल प्ले सर्विस का डेटा और Cache क्लियर करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स :- अपने फोन की सेटिंग ओपन करें अब ऐप्स एंड नोटिफिकेशन पर जाएं यहां स्टोरेज एंड cache ऑप्शन पर जाकर इसे क्लियर करें इस तरह डेटा भी क्लियर करें इसके बाद गूगल मैप्स ठीक से काम करने लगेगा

chat bot
आपका साथी