Twitter ने मानी सरकार की बात, 500 से ज्यादा अकाउंट्स को किया ब्लाॅक

यह फोटो कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से ली गई है।

Twitter ने सरकार की बात मानते हुए आखिरकार आपत्तिजनक अकाउंट्स को ब्लाॅक करना शुरू कर दिया है। साथ ही सरकार को यह भी आश्वासन दिया है कि वह ऐसे मुद्दों पर नजर रखे हुए है। ब्लाॅक किए जाने वाली लिस्ट में 500 से ज्यादा अकाउंट्स शामिल हैं।

Renu YadavWed, 10 Feb 2021 11:08 AM (IST)

नई दिल्ली, आईएएनएस। माइक्रो ब्लाॅगिग साइट Twitter ने कड़ा कदम उठाते हुए ऐसे अकाउंट्स को ब्लाॅक करना शुरू कर दिया है जो कि भारत सरकार द्वारा बनाए गए नियमों का स्पष्ट उल्लंघन कर रहे हैं। ट्विटर ने सरकार की बात मानते हुए आपत्तिजनक अकाउंट्स को ब्लाॅक कर दिया है। इस लिस्ट में 500 से अधिक अकाउंट शामिल हैं। इसके साथ ही Twitter ने अपनी कंपनी के उच्च अधिकारियों की संभावित गिरफ्तारी और वित्तीय पेनाल्टी के डर से यह फैसला लिया है। 

रिपोर्ट के अनुसार कंपनी को किसानों के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर सवालों में लगभग 1,435 अकांउट्स को अवरुद्ध करने के लिए तीन नोटिसों में आईटी मंत्रालय द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन नहीं पर दंडात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ा। कंपनी ने ऐसे अकाउंट्स को ब्लाॅक कर दिया है जिनमें आपत्तिजनक सामग्री पाई गई। रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका की माइक्रोब्लाॅगिंग साइट Twitter पिछले कुछ दिनों से काफी दवाब में है और इसके बाद यह फैसला लिया गया है।

बता दें कि पिछले 10 दिनों के दौरान ट्विटर का सूचना मंत्रालय प्रोद्घोगिकी अधिनियम की धारा 69ए के तहत कई अलग-अलग ब्लाॅकिंग ऑर्डर दिए गए हैं। Twitter ने केंद्र सरकार को यह भी आदेश दिया है कि वह इस मुद्दे पर नजर रखे हुए है। टिृवटर ने इमरजेंसी ब्लाॅकिंग ऑर्डर का पालन किया है। 

कंपनी ने कहा कि ‘यह विश्वास नहीं करता कि जिन कार्यों को करने के लिए निर्देशित किया गया है वे भारतीय कानून के अनुरूप है। संरक्षित भाषण और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के बचाव के हमारे सिद्धांतों को ध्यान में रखते हुए हमने उन अकाउंट्स पर कोई कार्रवाई नहीं की है जिनमें समाचार मीडिया, पत्रकार, कार्यकर्ता और राजनेता शामिल है।’

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.