IMPORTANT & Useful Mobile App: जरूर डाउनलोड करें ये खास सरकारी मोबाइल ऐप, आएंगे आपके बहुत काम

सरकारी मोबाइल ऐप की फोटो दैनिक जागरण की है

IMPORTANT Useful Mobile App डिजिटल इंडिया अभियान के तहत केंद्र सरकार ने लोगों की सुविधा के लिए कई सारे सरकारी ऐप लॉन्च किए हैं। हम आपको यहां चुनिंदा सरकारी ऐप की जानकारी देंगे जो आपके बहुत काम आएंगे। आइए जानते हैं इन सरकारी मोबाइल ऐप के बारे में।

Ajay VermaMon, 15 Feb 2021 01:18 PM (IST)

नई दिल्ली, टेक डेस्क। भारत सरकार ने डिजिटल इंडिया अभियान के तहत काफी संख्या में मोबाइल ऐप लॉन्च किए हैं, जो इस समय सभी लोगों के काफी काम आ रहे हैं। इन मोबाइल ऐप का मुख्य उद्देश्य देश को डिजिटली सशक्त बनाना है। आज हम आपको यहां कुछ चुनिंदा सरकारी मोबाइल ऐप के बारे में बताएंगे, जो आपके बहुत काम आएंगे। आइए इन सरकारी मोबाइल ऐप पर डालते हैं एक नजर...

MParivahan

इस मोबाइल ऐप के माध्यम से यूजर अपने ड्राइविंग लाइसेंस की डिजिटल कॉपी ले सकते हैं। इसके साथ ही यूजर्स दो पहिया और चार पहिया वाहन का रजिस्ट्रेशन प्राप्त कर सकते हैं। गाड़ी चालक अपनी कार के रजिस्ट्रेशन के साथ ही अपनी सेकेंड हैंड कार के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। जो लोग भी अपनी पुरानी कार को बेचना चाहते हैं, वो यहां अपनी उम्र और ब्योरो की जांच करा सकते हैं।

My Gov

My Gov भारत सरकार के सबसे खास ऐप में से एक है। यूजर्स इस मोबाइल ऐप के माध्यम से विभागों और मंत्रालयों को सुझाव दे सकते हैं। वहीं, My Gov मोबाइल ऐप को गूगल प्ले-स्टोर और ऐप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

Aarogya Setu

आरोग्य सेतु ऐप को खास तौर पर कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है। यह मोबाइल ऐप संक्रमितों की लोकेशन ट्रैक करके यूजर्स को संक्रमित के संपर्क में आने की जानकारी देता है। इसके साथ ही यूजर्स इस ऐप के जरिए यह भी पता लगा सकते हैं कि उनके आस-पास कितने कोरोना संक्रमित हैं।

UMANG

यूजर्स को UMANG मोबाइल ऐप में एंप्लॉयीज प्रविडेंट फंड (EPF), पैन, आधार, डिजिलॉकर, गैस बुकिंग, मोबाइल बिल पेमेंट और बिजली बिल पेमेंट की सर्विस मिलेंगी। बता दें कि इस मोबाइल ऐप को मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स ऐंड इन्फर्मेशन टेक्नॉलजी और नैशनल ई-गवर्नेंस डिविजन ने साथ मिलकर पेश किया है।

MPassport 

जैसा कि नाम से स्पष्ट होता है। इस ऐप के माध्यम से स्मार्टफोन उपभोक्ता एक क्लिक पर पासपोर्ट से जुडी सूचनाएं प्राप्त कर सकते हैं। पासपोर्ट के लिए एप्लीकेशन, पासपोर्ट की लोकेशन, पासपोर्ट सेवा केंद्र और अन्य सूचनाएं प्राप्त कर सकते हैं।

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.