Year Ender 2020: साल 2020 में इन भारतीय शॉर्ट वीडियो मेकिंग ऐप का रहा जलवा, यहां देखें पूरी लिस्ट

भारतीय शॉर्ट वीडियो मेकिंग ऐप की फोटो दैनिक जागरण की है

Year Ender 2020 टिक-टॉक पर प्रतिबंध लगने के बाद सबसे ज्यादा फायदा भारतीय शॉर्ट वीडियो मेकिंग ऐप को हुआ है। इनमें Chingari ऐप से लेकर MX Takatak ऐप तक शामिल हैं। आज हम यहां आपको 2020 के पॉपुलर भारतीय शॉर्ट वीडियो मेकिंग ऐप के बारे में बताने जा रहे हैं।

Ajay VermaWed, 16 Dec 2020 03:23 PM (IST)

नई दिल्ली, टेक डेस्क। साल 2020 भारतीय मोबाइल एप्लीकेशन के लिए बेहद खास रहा है, क्योंकि टिक-टॉक ऐप पर बैन लगने के बाद से काफी संख्या में शॉर्ट वीडियो मेकिंग ऐप लॉन्च हुए हैं। साथ ही कई पुराने ऐप को नई पहचान मिली है। इनमें Chingari ऐप से लेकर MX Takatak ऐप तक शामिल हैं। आज हम यहां आपको साल 2020 के पॉपुलर भारतीय शॉर्ट वीडियो मेकिंग ऐप के बारे में बताएंगे, जिन्हें अब तक लाखों यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं। आइए इन भारतीय मोबाइल ऐप पर डालते हैं एक नजर...

Mitron ऐप

साइज : 38M 

लॉन्च की तारीख : 28 मई 2020 

टिक-टॉक ऐप पर प्रतिबंध लगने के बाद मित्रों ऐप को लॉन्च किया गया था। इस ऐप को आईआईटी रुड़की के छात्र शिवांक अग्रवाल ने तैयार किया है। मित्रों ऐप आपको टिकटॉक जैसा ही नजर आएगा। इसमें आपको ज्यादातर फीचर टिकटॉक वाले ही मिलेगी। आपको बता दें कि इस ऐप को गूगल प्ले-स्टोर पर 3.7 अंक की रेटिंग मिली है। वहीं, इसे अब तक 10 लाख से ज्यादा यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं।

MX Takatak ऐप 

साइज : इस ऐप का साइज अलग-अलग डिवाइस पर निर्भर करता है

MX Player वर्ल्ड क्लास होम-ग्राउन प्लेटफॉर्म प्रदान करता है, जहां शॉर्ट वीडियो बनाने वाले भारतीय यूजर्स अपना टैलेंट दिखा सकते हैं। डायलॉग डबिंग, कॉमेडी, गेमिंग, DIY, फूड, स्पोर्ट्स, मेम्स और कई और शैलियां हैं, जिनके माध्यम से यूजर्स अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं। यह प्लेटफॉर्म अंग्रेजी, हिंदी, तेलुगु, तमिल और कन्नड़ सहित 10 भाषाओं में उपलब्ध है। वहीं, इस ऐप को गूगल प्ले-स्टोर पर 4.2 अंक की रेटिंग मिली है और इसे अब तक 50 लाख से ज्यादा यूजर्स डाउनलोड कर सकते हैं।

Moj ऐप

साइज : 61M 

Moj ऐप की बात करें तो इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ShareChat द्वारा तैयार किया गया है और इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर 50 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। साथ ही इस ऐप को गूगल प्ले-स्टोर पर 4.3 अंक की रेटिंग भी दी गई है। वहीं, यह ऐप में हिंदी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, और पंजाबी कुल 15 भाषाओं में उपलब्ध है। 

Chingari ऐप 

साइज : 128M

चिंगारी ऐप में यूजर्स शॉर्ट वीडियो बनाकर अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं। इस ऐप में यूजर्स को ट्रेंडिंग न्यूज, मनोरंजन, फनी वीडियो, लव स्टेटस जैसा कंटेंट मिलेगा। आपको बता दें कि इस ऐप को गूगल प्ले-स्टोर पर 4.0 अंक की रेटिंग मिली है और अब तक इसे 10 लाख से ज्यादा यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं। 

Bolo Indya ऐप

साइज : 28M

बोलो इंडिया शानदार भारतीय ऐप में से एक है। इस ऐप को गूगल प्ले-स्टोर पर 4.3 अंक की रेटिंग मिली है और इसे अब तक 10 लाख से ज्यादा यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं। यूजर्स इस ऐप में अंग्रेजी सीखना और खाना बनाने के टिप्स जैसे कंटेंट को अपलोड कर सकते हैं।

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.