Instagram ने लॉन्च किया Live Rooms फीचर, अब लाइव ब्रॉडकास्ट में जुड़ेगे एक साथ चार लोग

यह फोटो Instagram की आधिकारिक Blog से ली गई है।

Instagram ने अपने यूजर्स को खास तोहफा देते हुए लाइव रूम्स में एक साथ चार लोगों को ऐड करने की घोषणा की है। इस फीचर का उपयोग कर क्रिएटर्स एक समय में चार लोगों को लाइव ब्रॉडकास्ट में जोड़ सकेंगे। ये फीचर बेहद ही यूनिक और उपयोगी साबित होगा।

Renu YadavTue, 02 Mar 2021 09:33 AM (IST)

नई​ दिल्ली, टेक डेस्क। फोटो शेयरिंग ऐप Instagram पिछले दिनों यूजर्स की सुविधा के लिए कई नए फीचर्स पेश कर चुका है। वहीं कंपनी ने एक बार फिर से यूजर्स को खास तोहफा देते हुए ऐप में 'Live Rooms' फीचर का ऐड किया है। इस फीचर की मदद से क्रिएटर्स लाइव ब्रॉडकास्ट के दौरान एक साथ चार लोगों को इसमें ऐड कर सकेंगे। ये फीचर्र यूजर्स के लिए काफी उपयोगी साबित होगा। बता दें कि इस फीचर को लेकर पिछले काफी से खबरें सामने आ रही हैं और यूजर्स भी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब यूजर्स के इंतजार पर विराम लगाते हुए कंपनी ने आखिरकार इसे आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर​ दिया है। आइए जाते हैं कैसे काम करता है Live Rooms फीचर?

Live Rooms फीचर की खासियत

कंपनी का कहना है कि Live Rooms फीचर को खास तौर पर ऐसे क्रिएटर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है जो कि Instagram पर लाइव ब्रॉडकास्ट कर अपने फॉलोअर्स से जुड़ते हैं। इस फीचर की मदद से लाइव टॉक शो, एक्सपेंडिड क्यू एंड ए या इंटरव्यू, लाइव शॉपिंग जैसे विकल्प को अधिक क्रिएटिव बनाया जा सकेगा। यानि लाइव टॉक शो के दौरान चार लोग मिलकर टॉक शो को खास बना सकते हैं।  

Instagram का कहना है COVID-19 संकट की शुरुआत के बाद से, हमने Instagram पर लोगों को विभिन्न तरीकों से लाइव करते देखा है। पिछले एक साल में, लाइव पर कई खास मूमेंट्स हुए हैं, जिसमें विज्ञान के बारे में सूचनात्मक बातचीत और COVID-19 दिशानिर्देश, मशहूर हस्तियों के साथ साक्षात्कार और रिकॉर्ड-ब्रेक रैप की लड़ाई शामिल हैं। सभी प्रकार के निर्माता - फिटनेस इंस्ट्रक्टर से लेकर संगीतकार, ब्यूटी ब्लॉगर, शेफ और एक्टिविस्ट, सभी ने लाइव पर भरोसा किया और रचनात्मक तरीके से अपने ग्रुप तक पहुंचने के लिए लोगों को लाइव का इस्तेमाल किया। 

ऐसे कर सकते हैं Live Rooms का इस्तेमाल

Instagram ने अपने आधिकारिक ब्लॉग में जानकारी दी है कि Live Rooms का इस्तेमाल कैसे किया जाए? अगर आप भी इस फीचर का उपयोग करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको Instagram में लेफ्ट स्वाइप कर कैमरा फीचर पर आना होगा, जहां लाइव का विकल्प मिलेगा। इसके बाद लाइव रूम में टाइटल ले और गेस्ट को ऐड करने के लिए रूम के आइकन पर टैप करें। यहां आपको उन लोगों की लिस्ट मिलेगी जिनके पास आपके साथ लाइव जाने की रिक्वेस्ट है। आप चाहें तो किस अन्य गेस्ट में को सर्च कर लिस्ट में ऐड कर सकते हैं। 

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.