अपने मोबाइल में इंस्टॉल करें ये 5 सरकारी मोबाइल ऐप, हर वक्त आएंगे आपके बहुत काम

सरकारी ऐप की फोटो दैनिक जागरण की है

केंद्र सरकार ने नागरिकों की सुविधा के लिए कई सारे सरकारी ऐप लॉन्च किए हैं। इनमें आरोग्य सेतु और उमंग जैसे मोबाइल ऐप शामिल हैं। आज हम आपको यहां कुछ चुनिंदा सरकारी ऐप के बारे में बताएंगे जो आपके बहुत काम आएंगे।

Ajay VermaTue, 08 Dec 2020 03:47 PM (IST)

नई दिल्ली, टेक डेस्क। भारत सरकार के डिजिटल इंडिया अभियान के तहत आज गूगल प्ले-स्टोर और ऐप्पल ऐप-स्टोर पर काफी संख्या में सरकारी ऐप मौजूद हैं। इनमें आरोग्य सेतु और उमंग जैसे मोबाइल ऐप शामिल हैं। ये ऐप लोगों के बहुत काम आ रहे हैं। आज हम यहां आपको कुछ चुनिंदा सरकारी मोबाइल ऐप के बारे में बताएंगे, जो आपके फोन में जरूर इंस्टॉल होने चाहिए। आइए इन सरकारी मोबाइल ऐप पर डालते हैं एक नजर... 

Aarogya Setu

आरोग्य सेतु ऐप को खास तौर पर कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। यह मोबाइल ऐप संक्रमितों की लोकेशन ट्रैक करके यूजर्स को संक्रमित के संपर्क में आने की जानकारी देता है। इसके साथ ही यूजर्स इस ऐप के जरिए यह भी पता लगा सकते हैं कि उनके आस-पास कितने कोरोना संक्रमित हैं। 

mPassport

इस ऐप के जरिए स्मार्टफोन यूजर एक क्लिक पर पासपोर्ट से जुडी सूचनाएं प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस ऐप में पासपोर्ट के लिए एप्लीकेशन, पासपोर्ट की लोकेशन, पासपोर्ट सेवा केंद्र और अन्य सूचनाएं भी मिलेंगी।

UMANG

यूजर्स को इस मोबाइल ऐप में एंप्लॉयीज प्रविडेंट फंड (EPF), पैन, आधार, डिजिलॉकर, गैस बुकिंग, मोबाइल बिल पेमेंट और बिजली बिल पेमेंट की सेवाएं मिलेंगी। आपको बता दें कि इस मोबाइल ऐप को मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स ऐंड इन्फर्मेशन टेक्नॉलजी और नैशनल ई-गवर्नेंस डिविजन ने साथ मिलकर पेश किया है।

My Gov

My Gov भारत सरकार के खास ऐप में से एक है। यूजर्स इस ऐप के जरिए विभागों और मंत्रालयों को सुझाव दे सकते हैं। वहीं, इस ऐप को गूगल प्ले-स्टोर और ऐप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

mParivahan

इस ऐप के जरिए यूजर अपने ड्राइविंग लाइसेंस की डिजिटल कॉपी बनाकर स्टोर कर सकते हैं। इसके साथ ही दो पहिया और चार पहिया वाहन का रजिस्ट्रेशन प्राप्त किया जा सकता है। गाड़ी चालक अपनी कार के रजिस्ट्रेशन के साथ ही अपनी सेकेंड हैंड कार के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जो लोग अपने पुराने वाहन को बेचना चाहते हैं, वो यहां अपनी उम्र और ब्योरो की जांच करा सकते हैं।

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.