OnePlus 6T Thunder Purple रिव्यू: इसका प्रीमियम कलर है आकर्षक

OnePlus 6T के इस थंडर पर्पल कलर वेरिएंट को भारत में 41,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है

By Harshit HarshEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 04:01 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 06:32 PM (IST)
OnePlus 6T Thunder Purple रिव्यू: इसका प्रीमियम कलर है आकर्षक
OnePlus 6T Thunder Purple रिव्यू: इसका प्रीमियम कलर है आकर्षक

नई दिल्ली (सिद्धार्था शर्मा)। OnePlus 6T को कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया है। इस फोन के थंडर पर्पल कलर वेरिएंट को पिछले सप्ताह ही लॉन्च किया गया है। इन दिनों स्मार्टफोन्स कंपनियां यूजर्स की पसंद को ध्यान में रखते हुए न सिर्फ जबरदस्त फीचर्स दे रही हैं बल्कि उसके लुक और डिजाइन के अलावा कलर पर भी फोकस कर रही हैं। OnePlus 6T के इस थंडर पर्पल कलर वेरिएंट को भारत में 41,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। इसमें 8GB रैम और 128GB मेमोरी वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है। कलर के अलावा इस फोन के अन्य फीचर्स OnePlus 6T की तरह ही हैं, इनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। आइए, जानते हैं इस फोन में क्या खास है?

अपग्रेड

सबसे पहले हमारे मन में यह सवाल उठता है कि OnePlus ने OnePlus 6 के किन फीचर्स को OnePlus 6T में अपग्रेड किया गया है। OnePlus 6T के नौच फीचर को अपग्रेड किया गया है, इसमें वाटरड्रॉप नौच के अलावा इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

Thunder Purple

कुछ रंग अत्यंत ही आकर्षक होते हैं साथ ही पावर को भी बताते हैं। OnePlus 6T Thunder Purple निश्चित ही इस कैटेगरी में आता है। इस क्वालिटी फ्लैगशिप को यह कलर वेरिएंट एक नेक्स्ट लेवल पर ले जाता है। OnePlus 6T का यह प्रीमियम कलर खास है जिसमें ग्रेडिएंट इफेक्ट दिया गया है जिसकी वजह से फोन में मल्टीपल रिफ्लेक्शन देखने को मिलता है। रिफ्लेक्शन फोन पर पड़ने वाली रोशनी पर निर्भर करता है। फोन के बैक में एक ‘S' कर्व दिया गया है इस कर्व को आप Rolls Royce में देख सकते हैं।

फिलहाल यह फोन एक तरह से एक प्रीमियम लूक देता है। OnePlus 6T Thunder Purple का लुक इतना आकर्षक है कि Samsung Galaxy S9 और iPhone XR इसके सामने एक रेग्युलर फ्लैगशिप डिवाइस की तरह दिखाई देता है। इसका स्मूद मैटे फिनिश इस फोन को 2018 के सबसे बेहतर डिवाइस में से एक बनाता है। कंपनी ने अपने लॉयल कम्युनिटी के लिए इस डिवाइस को काफी उत्कृष्ट बनाया है।

इस साल लॉन्च हुए लगभग सभी प्रीमियम डिवाइस में हम एक रैडिस टच देख सकते हैं। iPhone XR को भी कई कलर ऑप्शन्स के साथ लॉन्च किया गया है लेकिन OnePlus 6T Thunder Purple निश्चित ही एक आकर्षक लुक देता है। इस कलर वेरिएंट की खास बात यह है कि आप इस फोन को बिना ट्रांसपैरेंट सिलिकॉन कवर के साथ भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस कलर वेरिएंट पर आपको फिंगर के निशान नहीं मिलते हैं, जिसकी वजह से यह साफ-सुथरा दिखाई देता है।

अगर, आप OnePlus 6T Thunder Purple वेरिएंट को खरीदना चाहते हैं तो इसमें दो तरह का कलर शेड दिया गया है। वहीं, अगर आप OnePlus 5T या OnePlus 3T का इस्तेमाल करते हैं तो आप OnePlus 6T में अपग्रेड करना पसंद करेंगे। वहीं, OnePlus 6 से OnePlus 6T में अपग्रेड करना चाहते हैं तो OnePlus 6T Thunder Purple वेरिएंट में अपग्रेड करना आपके लिए फायदे का सौदा होगा।

OnePlus 6T के फीचर्स

OnePlus 6T के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.41 इंच का फुल-HD+ (1080x2340 पिक्सल) ऑप्टिक AMOLED डिस्प्ले दिया गया जिसका आसपेक्ट रेश्यो 19.5:9 दिया गया है। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 SoC चिपसेट प्रोसेसर और 6GB/ 8GB रैम वेरिएंट में उपलब्ध है। फोन के स्टोरेज की बात करें तो इसमें 128GB/ 256GB दो वेरिएंट उपलब्ध है। OnePlus 6T Thunder Purple केवल 8GB रैम/128GB स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है। फोन के कैमरे फीचर्स की बात करें तो इसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 20 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा EIS सेंसर के साथ दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 3,700 mAh की बैटरी डैश चार्जिंग के साथ दी गई है। फोन Android Pie 9.0 और Oxygen OS ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है।

अनुवाद- हर्षित कुमार हर्ष

यह भी पढ़ें:

Samsung के इन मिड और बजट रेंज स्मार्टफोन्स की कीमत में हुई भारी कटौती

Flipkart की स्टार्ट-अप से लेकर देश की प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनी बनने की पूरी कहानी

OnePlus 6T के बाद इन 55 स्मार्टफोन्स में मिलेंगे Android 9.0 Pie अपडेट

chat bot
आपका साथी