भारत में लॉन्च हुए Yamaha के दो शानदार साउंडबार, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन

Yamaha SR-C20A और Yamaha SR-B20A शानदार साउंड प्रोड्यूस करते हैं। इन दोनों साउंडबार में एचडीएमआई पोर्ट और फोर सराउंड साउंड मोड जैसे लेटेस्ट फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा यूजर्स को Yamaha SR-C20A में 100W और Yamaha SR-B20A में 120W का आउटपुट मिलेगा।

By Ajay VermaEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 09:14 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 09:14 AM (IST)
भारत में लॉन्च हुए Yamaha के दो शानदार साउंडबार, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन
Yamaha के साउंडबार की फोटो कंपनी की वेबसाइट से ली गई है

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Yamaha ने अपने दो शानदार साउंडबार Yamaha SR-C20A और Yamaha SR-B20A को भारत में लॉन्च कर दिया है। दोनों साउंडबार का साइज कॉम्पैक्ट है। Yamaha SR-C20A साउंडबार का आउटपुट 100W है, जबकि Yamaha SR-B20A में 120W का आउटपुट मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स को दोनों साउंडबार में एचडीएमआई पोर्ट और फोर सराउंड साउंड मोड मिलेगा। वहीं, इन दोनों साउंडबार को मोबाइल ऐप के माध्यम से इस्तेमाल किया जा सकता है।

Yamaha SR-C20A और Yamaha SR-B20A की कीमत

Yamaha SR-C20A और Yamaha SR-B20A की असल कीमत 20,490 रुपये है। लेकिन ग्राहक अमेजन इंडिया से Yamaha SR-C20A को 18,190 रुपये और Yamaha SR-B20A को 19,990 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं।

Yamaha SR-C20A और Yamaha SR-B20A की स्पेसिफिकेशन

Yamaha SR-C20A और Yamaha SR-B20A साउंडबार 2.1 चैनल सेटअप के साथ आते हैं। SR-C20A के दोनों साइड में 20W के स्पीकर दिए गए हैं। साथ ही इसमें एक 60W का इन-बिल्ट सबवूफर भी लगा है। वहीं, दूसरी तरफ SR-B20A में यूजर्स को 60 वॉट के सबवूफर के साथ 30 वॉट के दो स्पीकर मिलेंगे। कनेक्टिविटी के लिहाज से दोनों साउंडबार में एचडीएमआई पोर्ट और ब्लूटूथ का सपोर्ट दिया गया है।

कंपनी ने SR-C20A में डॉल्बी ऑडियो का सपोर्ट दिया है, जबकि यूजर्स को SR-B20A में DTS Virtual:X का सपोर्ट मिलेगा। इस तकनीक की खासियत है कि यह 3D साउंड प्रोड्यूस करती है। इसके साथ ही दोनों साउंडबार में स्टीरियो, स्टैंडर्ड, मूवी और गेम साउंड जैसे मोड दिए गए हैं। वहीं, SR-C20A का वजन 1.8 किलोग्राम और Yamaha SR-B20A का वजन 3.2 किलोग्राम है।

भारतीय बाजार में Yamaha के दोनों साउंडबार को Zeb-Juke Bar 9800 Pro साउंडबार से कड़ी टक्कर मिलेगी। Zeb-Juke Bar 9800 Pro साउंडबार की बात करें तो इसकी कीमत 20,999 रुपये है। Zeb-Juke Bar 9800 Pro साउंडबार का डिजाइन स्लीक है। इसमें दमदार साउंड के लिए डॉल्बी एटमॉस के साथ-साथ वायरलेस सब-वूफर और 6.35cm के ड्राइवर्स दिए गए हैं। इसके अलावा साउंडबार में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 मिलेगा। अन्य फीचर्स की बात करें तो Zeb-Juke Bar 9800 Pro में USB, HDMI (ARC) और AUX की सुविधा दी गई है।

chat bot
आपका साथी