117 स्पोर्ट्स मोड, इन-बिल्ट GPS और 12 दिन की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च हुई Xiaomi Watch Color 2

Xiaomi Watch Colour 2 ने चीनी बाजार में एंट्री ले ली है। इस स्मार्टवॉच का डिजाइन आकर्षक है। इसमें 100 से अधिक स्पोर्ट जंबो बैटरी और हार्ट-रेट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा Xiaomi की नई स्मार्टवॉच में म्यूजिक कंट्रोल जैसे कनेक्टिविटी फीचर मिलेंगे।

By Ajay VermaEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 11:11 AM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 11:11 AM (IST)
117 स्पोर्ट्स मोड, इन-बिल्ट GPS और 12 दिन की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च हुई Xiaomi Watch Color 2
Xiaomi Watch Colour 2 की फाइल फोटो कंपनी की साइट से ली गई है

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi Watch Color 2 launch: टेक कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने वॉच कलर 2 (Xiaomi Watch Color 2) से पर्दा उठा दिया है। कंपनी की यह नई स्मार्टवॉच कई सारे हेल्थ और फिटनेस फीचर के साथ आती है। इसमें SpO2 सेंसर दिया गया है, जो लगातार ब्लड में ऑक्सीजन लेवल मॉनिटर करता है। इसके साथ ही स्मार्टवॉच में इन-बिल्ट GPS, 117 स्पोर्ट्स मोड और बड़ी बैटरी का सपोर्ट मिलेगा।

Xiaomi Watch Color 2 की स्पेसिफिकेशन

शाओमी वॉच कलर 2 1.43 इंच के एमोलेड डिस्प्ले के साथ आती है। इसकी स्क्रीन की पिक्सल डेंसिटी 326PPI है। इसका रिफ्रेश रेट 60Hz है। इस स्मार्टवॉच में 200 से अधिक वॉच फेस के साथ कस्टामाइज वॉच फेस की सुविधा मिलेगी। यूजर्स इसमें अपनी तस्वीर को वॉच फेस के तौर पर इस्तेमाल कर पाएंगे।

राइड साइड में मिलेंगे दो बटन

शाओमी वॉच कलर 2 के राइट साइड में दो बटन दिए गए हैं, जिनके जरिए यूजर्स डिवाइस को ऑन-ऑफ कर सकेंगे। इस स्मार्टवॉच में 117 वर्कआउट मोड दिए गए हैं। इनमें साइकलिंग, वॉकिंग, रनिंग और आउटडोर वॉक जैसी एक्टिविटी शामिल हैं। इसके अलावा वॉच में इन-बिल्ट GPS की सुविधा मिलेगी। साथ ही इसमें थर्ड-पार्टी ऐप का सपोर्ट भी दिया गया है।

470mAh की बैटरी से है लैस

कंपनी ने अपनी नई स्मार्टवॉच शाओमी वॉच कलर 2 में हार्ट-रेट और ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर करने की सुविधा दी है। इस वॉच का इस्तेमाल 5 मीटर तक पानी में किया जा सकता है। इसके अलावा शाओमी वॉच कलर 2 में 470mAh की बैटरी मिलेगी। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी सिंगल चार्ज में 12 दिन का बैकअप देती है।

Xiaomi Watch Color 2 की कीमत

शाओमी वॉच कलर 2 स्मार्टवॉच को चीन के इलेक्ट्रॉनिक बाजार में पेश किया गया है। इस स्मार्टवॉच की कीमत 899 चीनी युआन यानी करीब 10,250 रुपये है। इस वॉच को छह अलग-अलग रंग के स्ट्रैप के साथ खरीदा जा सकता है। फिलहाल, यह जानकारी नहीं मिली है कि शाओमी वॉच कलर 2 को भारत में कब तक लॉन्च किया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी