Xiaomi का ट्रांसपेरेंट Mi TV LUX लॉन्च, कांच की तरह देख सकेंगे टीवी के आर-पार, जानिए कीमत और फीचर्स

Mi TV LUX Transparent TV दुनिया का पहला ट्रांसपेरेंट और अब तक का सबसे खास टीवी है। जिसकी बिक्री 16 अगस्त से शुरू हो रही है।

By Renu YadavEdited By: Publish:Tue, 11 Aug 2020 11:47 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 07:14 AM (IST)
Xiaomi का ट्रांसपेरेंट Mi TV LUX लॉन्च, कांच की तरह देख सकेंगे टीवी के आर-पार, जानिए कीमत और फीचर्स
Xiaomi का ट्रांसपेरेंट Mi TV LUX लॉन्च, कांच की तरह देख सकेंगे टीवी के आर-पार, जानिए कीमत और फीचर्स

बीजिंग, टेक डेस्क। Xiaomi कंपनी ने अपने 10 साल पूरे होने के मौके पर एक खास तरह का ट्रांसपेरेंट टीवी  पेश किया है। इसे Mi TV LUX OLED Transparent edition के नाम से चीनी मार्केट में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 49,999 RMB (करीब 5.37 लाख रुपए) है। Mi TV LUX OLED ट्रांसपेरेंट टीवी की ऑफिशियल सेल चीन में 16 अगस्त की सुबह 10 बजे से शुरू होगी। यह दुनिया की पहली ट्रांसपेरेंट टीवी है, जिसका मास प्रोडक्शन किया जा रहा है। Mi TV LUX OLED ट्रांसपेरेंट टीवी बिल्कुल प्लेन कांच की तरह है, जिसके आर-पार देखा जा सकता है। इस तरह की टीवी अभी तक केवल साइंस फिक्शन फिल्मों में ही देखने को मिलती थी। 

Mi TV LUX OLED ट्रांसपेरेंट टीवी का स्पेसिफिकेशन 

Mi TV LUX OLED ट्रांसपेरेंट टीवी में फ्यूचरिस्टिक डिजाइन दी गई है। यह एक 55 इंच ट्रांसपेरेंट OLED पैनल वाली स्मार्ट टीवी होगी। इसमें रिच ब्लैक और अनमैच ब्राइटनेस ऑफर की जा रही है। टीवी 10 bits पैनल डिस्पले 1.07 बिलियन कलर कॉम्बिनेशन और एक्स्ट्रा वाइड कलर स्पेक्ट्रम के साथ आती है। टीवी की डिस्पले में 120Hz रिफ्रेश्ड रेट और 120Hz MEMC टेक्नोलॉजी ऑफर की जा रही है। Mi TV LUX OLED ट्रांसपेरेंट टीवी में AI Master Smart इंजन दिया गया है,  जो MediaTek 9650 चिपसेट के साथ आएगा। टीवी कस्टम मेड MIUI आधारित होगी। साउंड के लिए टीवी में Dolby Atmas सपोर्ट दिया जाएगा। टीवी 5.7mm अल्ट्रा थिन बॉडी में आएगी। यह टीवी रेक्टैंगुलर स्क्रीन और राउंड बेस के साथ आएगी, जो शानदार एक्सीरिएंस का एहसास कराएगी। टीवी में आलवेज ऑन डिस्पले मिलेगा, जिसकी मदद से टीवी को गैलरी और प्रिटिंग के तौर पर यूज किया जा सकेगा। 

Written By (Saurabh Verma)

chat bot
आपका साथी