Mi TV Stick फुल एचडी स्ट्रीमिंग के साथ भारत में हुई लॉन्च, 7 अगस्त को सेल के लिए होगी उपलब्ध

Mi TV Stick भारत में Amazon Fire TV को टक्कर दे सकती है। यह एंड्राइड टीवी 9 पर आधारित है और इसमें गूगल प्ले स्टोर को एक्सेस किया जा सकता है

By Renu YadavEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 12:56 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 01:05 PM (IST)
Mi TV Stick फुल एचडी स्ट्रीमिंग के साथ भारत में हुई लॉन्च, 7 अगस्त को सेल के लिए होगी उपलब्ध
Mi TV Stick फुल एचडी स्ट्रीमिंग के साथ भारत में हुई लॉन्च, 7 अगस्त को सेल के लिए होगी उपलब्ध

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi ने भारतीय बाजार में अपने पोर्टफोलियो को एक्सपेंड करते हुए Mi TV Stick को लॉन्च कर दिया है। जो कि एंड्राइड टीवी 9 पर आधारित है और इसकी मदद से यूजर्स गूगल प्ले स्टोर को एक्सेस कर सकते हैं। इतना ही नहीं Amazon Fire TV को टक्कर देने के लिए लॉन्च किए गए Mi TV Stick में Amazon Prime Video, Disney+ Hotstar, Netflix और डायरेक्ट टीवी कंटेंट को स्ट्रीम किया जा सकता है। इसमें गूगल असिस्टेंट सपोर्ट दिया गया है और आप वॉयस की मदद से इसे कंट्रोल कर सकते हैं। 

Mi TV Stick की कीमत और उपलब्धता

Mi TV Stick को भारतीय बाजार में 2,799 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। इस डिवाइस की पहली सेल 7 अगस्त को दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी। यूजर्स इसे Mi.com, Flipkart और Mi Home स्टोर्स से खरीद सकेंगे। इस डिवाइस को सिंगल ब्लैक कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। वहीं अब इसकी प्रतियोगी डिवाइस Amazon Fire TV Stick की बात करें तो इसकी कीमत 3,999 रुपये है। 

Mi TV Stick के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Mi TV Stick कंपनी का एक कॉम्पेक्ट डिवाइस है। इसे quad-core Cortex-A53 सीपीयू और ARM Mali-450 के साथ पेश किया गया है। इसमें 1GB रैम और 8GB इंटरनल मेमोरी दी गई है। Mi TV Stick एंड्राइड 9 ओएस पर काम करती है और इसमें ड्यूल बैंड वाई-फाई सपोर्ट के साथ ब्लूटूथ 4.2 सपोर्ट दिया गया है। इस डिवाइस का वजन 28.5 ग्राम है और साइज 92.4x30.2x15.2mm है। इसे माइक्रो यूएसबी पोर्ट और एचडीएमआई इनपुट की मदद से टीवी से कनेक्ट किया जा सकता है। 

Mi TV Stick को टीवी से कनेक्ट करके यूजर्स आसानी गूगल प्ले स्टोर को एक्सेस कर सकते हैं। इतना ही नहीं यह वीडियो डिकॉडिंग सपोर्ट के साथ आती है और इसमें Netflix, YouTube, Prime Video, Disney+ Hotstar, HBO, Spotify जैसे कई ऐप्स का सपोर्ट दिया गया है। इस डिवाइस को टीवी से कनेक्ट करना बेहद आसान है। यूजर्स केवल एचडीएमाई पोर्ट में लगाकर इसे कनेक्ट कर सकते हैं। इस डिवाइस के साथ Google Assistant वॉयस कंट्रोल रिमोट दिया गया है।

chat bot
आपका साथी