Xiaomi का Mi Smart LED Bulb (B22) भारत में हुआ लॉन्च, मिलेगा गूगल असिस्टेंट और एलेक्सा का सपोर्ट

Mi Smart LED Bulb में 9वॉट की पावर है जो 950 ल्यूमेंस की ब्राइटनेस प्रोड्यूस करती है। इस बल्ब की बैटरी बैकअप को लेकर 25000 घंटे का दावा किया गया है। इसके अलावा इस बल्ब में 16 मिलियन कलर दिए गए हैं।

By Saurabh VermaEdited By: Publish:Tue, 22 Sep 2020 07:42 PM (IST) Updated:Tue, 22 Sep 2020 07:42 PM (IST)
Xiaomi का Mi Smart LED Bulb (B22) भारत में हुआ लॉन्च, मिलेगा गूगल असिस्टेंट और एलेक्सा का सपोर्ट
यह Mi Smart LED Bulb (B22) की ऑफिशियल फोटो है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क. टेक कंपनी Xiaomi ने भारत में अपना लेटेस्ट स्मार्ट एलईडी बल्ब Mi Smart LED Bulb (B22) लॉन्च कर दिया है। इस बल्ब में पॉलीकार्बोनेट और प्लास्टिक क्लैड एल्यूमीनियम का इस्तेमाल किया गया है। फीचर्स की बात करें तो इस बल्ब में 16 मिलियन कलर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इस बल्ब को गूगल असिस्टेंट और एलेक्सा का सपोर्ट मिला है। वहीं, Mi Smart LED Bulb की कीमत 799 रुपए है और इसे कंपनी की आधिकारिक साइट से खरीदा जा सकता है। 

Mi Smart LED Bulb के फीचर्स

Mi Smart LED Bulb में 9वॉट की पावर है, जो 950 ल्यूमेंस की ब्राइटनेस प्रोड्यूस करती है। इस बल्ब की बैटरी बैकअप को लेकर 25,000 घंटे का दावा किया गया है। इसके अलावा इस बल्ब में 16 मिलियन कलर दिए गए हैं। अन्य फीचर्स की बात करें तो यूजर्स इस बल्ब को बोलकर भी कंट्रोल कर सकते हैं। वहीं, यह बल्ब एंड्रॉयड और IOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। 

Mi Smart LED Bulb वाई-फाई से लैस

एमआई स्मार्ट एलईडी बल्ब में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई दिया गया है, जिससे यूजर्स अपने फोन को इससे कनेक्ट कर सकते हैं। आपको बता दें कि इसके अलावा कंपनी के पोर्टफोलियो में एक और स्मार्ट बल्ब मौजूद है, जिसका नाम Mi LED Wi-Fi है। इसकी कीमत 1,299 रुपए है।   

 Mi Power Bank 3i

कंपनी ने हाल ही में अपना नया Mi Power Bank 3i पावरबैंक लॉन्च किया है। इसके 10,000mAh पावर वाले एमआई पावर बैंक 3आई की कीमत 899 रुपए है, जबकि 20,000mAh क्षमता वाले Mi Power Bank 3i को 1,499 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। ये दोनों ही मेड इन इंडिया पावर बैंक हैं। इनमें दिए गए फीचर्स पर नजर डालें तो 20000mAh मॉडल में ट्रिपल पोर्ट आउटपुट दिया गया है। जबकि 10000mAh में ड्यूल पोट इनपुट मौजूद है। 10000mAh Mi Power Bank 3i में 18W और 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। इसकी मदद से यूजर्स मल्टीपल डिवाइसेज को चार्ज कर सकते हैं। वहीं 20000mAh Mi Power Bank 3i में भी 18W और 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। लेकिन यह 6.9 घंटे और 6 घंटे का समय लेता है। Mi Power Bank 3i के दोनों मॉडल्स में Advanced Circuit प्रोटेक्शन की 12 लेयर दी गई है। इसमें आपको लो पावर मोड भी मिलेगा जिससे प्रेस करके लो पावर वाले डिवाइसेज जैसे कि Mi Band और Mi Bluetooth हेडसेट को चार्ज किया जा सकता है।

Written By - Ajay Verma 

chat bot
आपका साथी