Redmi के 55 इंच और 65 इंच वाले दो धांसू Smart TV लॉन्च, मिलेंगी ये कमाल खूबियां, जानें कीमत और ऑफर्स
नई Redmi Smart TV X स्मार्ट टीवी 55 इंच और 65 इंच स्क्रीन साइज में आएगी। यह अल्ट्रा-एचडी (3840x2160 पिक्सल) के साथ आती है। Redmi Smart TV X टीवी 4K रेजॉल्यूशन सपोर्ट के साथ आती है। इसके अलावा यूनिक ड्यूल 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया गया है।
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi ने चीन में Redmi ब्रांड की दो शानदार स्मार्ट टीवी Redmi Smart TV X को लॉन्च किया है। Redmi Smart TV X स्मार्ट टीवी 55 इंच और 65 इंच स्क्रीन साइज में आएगी। 55 इंच वाली स्मार्ट टीवी की कीमत करीब 35,100 रुपये है। जबकि 65 इंच स्क्रीन साइज वाली स्मार्ट टीवी की कीमत 46,800 रुपये निर्धारित की गई है। स्मार्ट टीवी 31 अक्टूबर को JD.com, Xiaomi Mall और Xiaomi Youpin के माध्यम से एक साथ बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि इन दोनों स्मार्ट टीवी को जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। Xiaomi की नई स्मार्ट टीवी कई मामलों में खास है, जो आपके सिनेमाहाल जैसे एक्सपीरिएंस का एहसास कराएगी।
क्या है खास नई Redmi Smart TV X टीवी 4K रेजॉल्यूशन सपोर्ट के साथ आती है। इसके अलावा यूनिक ड्यूल 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया गया है। नई Redmi Smart TV X स्मार्ट टीवी 55 इंच और 65 इंच स्क्रीन साइज में आएगी। यह अल्ट्रा-एचडी (3840x2160 पिक्सल) के साथ आती है। इस टीवी में चार इन-बिल्ट स्पीकर्स दिये गये हैं, जो डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ आते हैं। Redmi की नई स्मार्ट टीवी में MediaTek MTK 9650 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। स्मार्ट टीवी में 3GB रैम और 32GB स्टोरेज दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए Redmi Smart TV X में 2 HDMI 2.0 पोर्ट्स, HDMI 2.1 पोर्ट, AV पोर्ट, 2 USBI पोर्ट्स और चार माइक्रोफोन्स दिये गये हैं।