पीएम मोदी के लॉन्च किये mYoga App में क्या है खास, इन 10 प्वाइंट में जानें सबकुछ

International Yoga Day 2021 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी ने mYoga App लॉन्च किया है जिसे आयुष मंत्रालय और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मिलकर तैयार किया है। पीएम मोदी के लॉन्च किये गये mYoga App में क्या खास है?

By Saurabh VermaEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 09:21 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 07:12 AM (IST)
पीएम मोदी के लॉन्च किये mYoga App में क्या है खास, इन 10 प्वाइंट में जानें सबकुछ
यह mYoga की प्रतीकात्मक फाइल फोटो है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। दुनियाभर में आज यानी 21 जून 2021 को योग दिवस मनाया गया है। इस मौके पर पीएम मोदी ने दुनिया को योग का डिजिटल तोहफा देने का काम किया है। दरअसल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी ने mYoga App लॉन्च किया है, जिसे आयुष मंत्रालय और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मिलकर तैयार किया है। पीएम मोदी के लॉन्च किये गये mYoga App में क्या खास है? आइए जानते हैं इसके बारे में-

10 प्वाइंट में समझें ऐप के बारे में सबकुछ  mYoga App को एंड्राइड और iOS दोनों यूजर्स के लिए लॉन्च किया गया है। इसे google play Store और Apple App store से डाउनलोड किया जा सकता है। mYoga App को 12 से 65 वर्ष की आयु के लोगों के लिए डिजाइन किया गया है।

यह ऐप हिंदी, अंग्रेजी के साथ ही फ्रेंच भाषा में उपलब्ध रहेगा। साथ ही ऐप आने वाले दिनों में यूनाइटेड नेशन की सभी 6 भाषाओं में उपलब्ध रहेगा।

mYoga App को गर्भवती महिलाओं और किसी स्वास्थ्य संबंधी शिकायत होने पर डॉक्टर की सलाह पर mYoga ऐप इस्तेमाल की सलाह दी गई है। mYoga ऐप पूरी तरह सुरक्षित है। यह ऐप यूजर के किसी भी डेटा को स्टोर नहीं करता है। mYoga ऐप के इस्तेमाल के लिए यूजर प्रोफाइल की जरूरत नहीं होगी। mYoga के लिये यूजर को लॉग-इन नहीं करना होता है। मतलब ऐप के इंस्टॉल करके सीधे इस्तेमाल में ला सकते हैं।  iOS यूजर के लिए mYoga App 41.3MB में उपलब्ध रहेगा। ऐप को Apple App store पर 4+ रेटिंग दी गई है। iOs 10.0 या बाद के वर्जन वाले iPhone पर इसे इस्तेमाल किया जा सकेगा।  इसी तह यह ऐप iPad और iPod touch के लिए भी उपलब्ध रहेगा। iphone यूजर्स के लिए यह ऐप बिल्कुल मुफ्त है।

एंड्राइड स्मार्टफोन यूजर के लिए mYoga ऐप को 12MB के साइज में बनाया गया है। यह एंड्राइड वर्जन 1.0 को सपोर्ट करेगा. एंड्राइड यूजर के लिए भी यह ऐप बिल्कुल मुफ्त रहेगा। ऐप पर 10 मिनट, 20 मिनट और 45 मिनट तक के कई सारे योगा प्रैक्टिस वीडियो और ऑडियो मौजूद हैं, जिसे यूजर अपने हिसाब से इस्तेमाल कर सकते हैं। mYoga ऐप के वीडियो और ऑडियो को डाउनलोड करके ऑफलाइन भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।
chat bot
आपका साथी