Syska Bolt SW200 स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, SpO2 सेंसर और 100 वॉच फेस से है लैस, जानिए कीमत

Syska Bolt SW200 स्मार्टवॉच से पर्दा उठ गया है। इस स्मार्टवॉच में हार्ट रेट और ब्लड में ऑक्सीजन लेवल मॉनिटर करने की सुविधा दी गई है। इसके अलावा स्मार्टवॉच में 100 वॉच फेस और टेंपरेचर-वेदर अपडेट की सुविधा मिलेगी।

By Ajay VermaEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 09:58 AM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 08:36 AM (IST)
Syska Bolt SW200 स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, SpO2 सेंसर और 100 वॉच फेस से है लैस, जानिए कीमत
Syska Bolt SW200 स्मार्टवॉच की फोटो कंपनी की वेबसाइट से ली गई है

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Syska की शानदार Syska Bolt SW200 स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च हो गई है। यह स्मार्टवॉच हार्ट रेट और ब्लड में ऑक्सीजन लेवल मॉनिटर करने में सक्षम है। इस स्मार्टवॉच में 100 वॉच फेस समेत टेंपरेचर और वेदर अपडेट की सुविधा दी गई है। इसके अलावा यूजर्स को Syska Bolt SW200 स्मार्टवॉच में सैनिटाइजेशन रिमाइंडर, कैमरा कंट्रोल और कॉल-मैसेज नोटिफिकेशन जैसे फीचर्स मिलेंगे।

Syska Bolt SW200 की स्पेसिफिकेशन

Syska Bolt SW200 स्मार्टवॉच में 1.28 इंच का आईपीएस डिस्प्ले है। इसका रिजॉल्यूशन 240x240 पिक्सल है। इस वॉच को IP68 का सर्टिफिकेशन मिला है। इसका मतलब है कि यह 1.5 मीटर तक पानी में काम कर सकती है। इसके अलावा स्मार्टवॉच में हार्ट रेट मॉनिटर, मेंस्ट्रुअल साइकिल ट्रैकर और SpO2 सेंसर दिया गया है।

Syska Bolt SW200 स्मार्टवॉच में 100 वॉच फेस दिए गए हैं, जिसे यूजर्स अपने मूड के हिसाब से सेट कर सकते हैं। इतना ही नहीं यूजर्स वॉच में अपनी फोटो को वॉच फेस के तौर पर इस्तेमाल सकते हैं। इसके अलावा स्मार्टवॉच में रनिंग और साइकलिंग जैसे स्पोर्ट मोड मिलेंगे।

सैनिटाइजेशन फीचर से है लैस

कंपनी ने कोरोना वायरस को ध्यान में रखकर Syska Bolt SW200 स्मार्टवॉच में सैनिटाइजेशन रिमाइंडर दिया है, जो यूजर्स को नियमित अंतराल पर अपने हाथों को साफ करने और किसी अज्ञात सतह को छूने पर सचेत करेगा।

अन्य फीचर्स

अन्य फीचर्स की बात करें तो Syska Bolt SW200 स्मार्टवॉच में टेंपरेचर और वेदर अपडेट की सुविधा दी गई है। यूजर्स वॉच के जरिए वॉटर इंटेक को ट्रैक कर सकते हैं। इसके अलावा वॉच में कॉल-मैसेज नोटिफिकेशन, कैमरा कंट्रोल और म्यूजिक प्ले/पॉज जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Syska Bolt SW200 की कीमत

Syska Bolt SW200 स्मार्टवॉच की असल कीमत 5,499 रुपये है, लेकिन इसे फ्लिपकार्ट से केवल 2,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, यह स्मार्टवॉच ब्लैक, ब्लू और ग्रीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

Syska Bolt SW200 स्मार्टवॉच को भारतीय बाजार में Honor Band 6 से कड़ी टक्कर मिलेगी। ऑनर बैंड 6 की कीमत 3,999 रुपये है। Honor Band 6 1.47 इंच के टच एमोलेड डिस्प्ले, हार्ट-रेट और SpO2 सेंसर से लैस है। इस स्मार्टवॉच में 180mAh की बैटरी दी गई है। इसकी बैटरी सिंगल चार्ज में 14 दिन का बैकअप देती है। इसके अलावा फिटनेस बैंड को 5ATM रेटिंग मिली है। इतना ही नहीं इसमें 10 स्पोर्ट मोड, स्लीप ट्रैकिंग, मेंस्ट्रुअल साइकिल ट्रैकिंग और कॉल-मैसेज नोटिफिकेशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

chat bot
आपका साथी