Samsung का नया Galaxy Book S लैपटॉप लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Galaxy Book S के 256जीबी वेरिएंट की यूरोप में कीमत करीब 95000 रुपए है जबकि यूके में 512जीबी वेरिएंट की कीमत 93000 रुपए है।

By Harshit HarshEdited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 07:34 PM (IST) Updated:Mon, 01 Jun 2020 07:34 PM (IST)
Samsung का नया Galaxy Book S लैपटॉप लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
Samsung का नया Galaxy Book S लैपटॉप लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Samsung ने अपना Galaxy Book S लैपटॉप को ब्रिटेन में लॉन्च कर दिया है। हालांकि यह लैपटॉप भारत में कब लॉन्च होगा। फिलहाल इसके बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। Galaxy Book S के 256जीबी वेरिएंट की यूरोप में कीमत करीब 95,000 रुपए है, जबकि यूके में 512जीबी वेरिएंट की कीमत 93,000 रुपए है। नोटबुक Earthy Gold और Mercury Gray कलर ऑप्शन में आएगा। इस लैपटॉप को Intel Core प्रोसेसर दिया गया है, जो स्नैपड्रैगन कंप्यूट प्लेटफॉर्म को रिप्लेस करेगा। लैपटॉप को सुपर स्लिम डिजाइन में पेश किया गया है। यह पहली डिवाइस है, जिसमें प्रोसेसर के साथ Intel Foveros 3D स्टैकिंग टेक्नोलॉजी और हाइब्रिड CPU आर्किटेक्ट ऑफर किया जाता है। इस पूरे सेटअप के साथ हाई परफॉर्मेंस प्रोफेसर मिलता है।

स्पेसिफिकेशन

Galaxy Book S (2020) में 13.3 इच फुल एचडी टच डिस्पले दिया गया है। जिसका ब्राइटनेस 600 nits होगा। साथ ही इसमें 10 प्वाइंट मल्टी टच और 1020/1080 पिक्सल रेज्यल्यूशन मिलेगा। लैपटॉप में 1 टीबी का माइक्रोएसडी सपोर्ट दिया गया है। Galaxy Book S में 1MP का वेब कैमरा दिया गया है और इसमें Window Hello sign-in के साथ फिंगरप्रिंट सपोर्ट दिया गया है। यह लैपटॉप Window 10 Home/pro ओएस दिया गया है। लैपटॉप में intel Core प्रोसेसर के साथ Intel Hybrid टेक्नोलॉजी दी गई है और इसमें Intel UHD ग्राफिक्स सपोर्ट दिया गया है। लैपटॉप Wi-Fi 6 और always on LTE कनेक्टिविटी के साथ आएगा।

लैपटॉप में AKG और Doly Atmos टेक्नोलॉजी ट्यून्ड स्टीरियो स्पीकर दिया गया। इस लैपटॉप का डायमेंशन 305.2/203.2/6.2 होगा। साथ ही इसका वजह 950 ग्राम होगा। कनेक्टिविटी के तौर पर लैपटॉप में 4जी LTE, Wi-Fi 6 802, ब्लूटूथ 5.0 और डुअल USB-C सपोर्ट दिया गया है। लैपटॉप में 42Wh की बैटरी दी गई है।

(Written By- Saurabh Verma)

chat bot
आपका साथी