Samsung ने लॉन्च किया दुनिया का पहला दही बनाने वाला रेफ्रीजरेटर

Samsung Curd Maestro नेशनल डेरी रिसर्च इंस्टीट्यूट (NDRI) ने इसे टेस्ट किया है और इस रेफ्रीजरेटर में दही बनाने की प्रक्रिया की सिफारिश भी की है

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 23 Jan 2020 09:26 AM (IST) Updated:Thu, 23 Jan 2020 09:38 AM (IST)
Samsung ने लॉन्च किया दुनिया का पहला दही बनाने वाला रेफ्रीजरेटर
Samsung ने लॉन्च किया दुनिया का पहला दही बनाने वाला रेफ्रीजरेटर

नई दिल्ली, टेक डेस्क। दक्षिण कोरिया की कंपनी Samsung ने Curd Maestro™ रेफ्रीजरेटर लॉन्च किया है। यह दुनिया का पहला ऐसा रेफ्रीजरेटर है जो न सिर्फ खाने को रखने में मदद करता है बल्कि उसे बनाता भी है। Curd Maestro™ रेफ्रीजरेटर कंपनी का मेक इन इंडिया इनोवेशन है जिसे भारतीय लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसे नेशनल डेरी रिसर्च इंस्टीट्यूट (NDRI) ने टेस्ट किया है और इस रेफ्रीजरेटर में दही बनाने की प्रक्रिया की सिफारिश भी की है। देखा जाए तो भारतीय यूजर्स के लिए यह प्रोडक्ट एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

इसके साथ ही Samsung ने भारत का पहला Frost Free रेफ्रीजरेटर भी लॉन्च किया है जो बेस स्टैंड ड्रॉअर के साथ आता है। इसमें आप प्याज, आलू जैसी सब्जियों को रख सकते हैं। इसके साथ ही भारत का पहला Direct Cool Single Door रेफ्रीजरेटर भी पेश किया है जिसे 5 स्टार रेटिंग दी गई है। यह लाइनअप नए 2020 स्टार रेटिंग्स पर आधारित है। ये सभी मेक इन इंडिया पहल पर आधारित हैं।

2020 रेफ्रीजरेटर लाइन-अप: Curd Maestro™: Innovation for Everyday Home

Curd Maestro™ रेफ्रीजरेटर एक अलग इनोवेशन है। यह दही बनाने की प्रक्रिया को आसान करता है। अगर आप घर पर दही बना रहे हैं तो काफी समय लेती है। दही को सॉफ्ट तरीके से जमने के लिए करीब 5 से 6 घंटे लगते हैं। वहीं, उसे गाढ़े तरीके से जमने के लिए इससे ज्यादा समय लगता है। ऐसे में यह रेफ्रीजरेटर आपकी इस समस्या को खत्म कर देता है। यह न सिर्फ दही बनाता है बल्कि उसे स्टोर भी करता है। Curd Maestro™ रेफ्रीजरेटर स्मार्ट कनवर्टिबल 5 इन 1 ट्विन कूलिंग तकनीक के साथ पेश किया गया है। इसे 244 लीटर, 265 लीटर, 341 लीटर और 336 लीटर क्षमता के साथ पेश किया गया है। इसमें पांच मोड दिए गए हैं। पहला नॉर्मल, दूसरा एक्सट्रा शॉपिंग, तीसरा वेकेशन, चौथा सीजनल और पांचवा होम अलोन।

Frost Free Refrigerator with Base Stand Drawer:

इस फ्रिज को एक्सट्रा क्षमता के लिए बनाया गया है। लोग इसमें आलू-प्याज जैसी सब्जियां जिन्हें फ्रिज में नहीं रखते हैं, रख पाएंगे। इसके लिए इस फ्रिज में बेस स्टैंड ड्रॉअर दिया गया है। इसे भारतीय यूजर्स को ध्यान में रखकर ही बनाया गया है। इसे नए डिजाइन पैराडइज ब्लूम और वेब के साथ पेश किया गया है। इसकी कैपेसिटी 253 लीटर है।

Single Door, Direct Cool Refrigerator:

Samsung ने हाल ही में भारत का पहला 5 स्टार वाला डायरेक्ट कूल सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर लॉन्च किया है। यह 198 लीटर क्षमता के साथ आता है। यह डिजिटल इन्वर्टर तकनीक के साथ आता है जो रेफ्रिजरेटर को अनुमति देती है कि वो बिजली की कम खपत के लिए घर के इनवर्टर समेत सोलर एनर्जी पर काम कर पाए। इसके कंप्रेसर की 10 साल की वारंटी है।

कीमत, ऑफर्स और उपलब्धता: Samsung के नए 2020 रेफ्रिजरेटर लाइनअप सभी रिटेल स्टोर्स और Samsung Shop पर उपलब्ध हैं। 198 लीटर वाले फ्रिज की कीमत 17,990 रुपये है। स्मार्ट कनवर्टिबल 5 इन 1 फ्रिज की कीमत 45,990 रुपये है। वहीं, Curd Maestro के मॉडल्स की कीमत 30,990 रुपये से लेकर 45,990 रुपये तक है।  

chat bot
आपका साथी