Oppo ने अपना पहला स्मार्ट टीवी किया लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Oppo ने स्मार्टफोन के बाद अब स्मार्ट टीवी सेगमेंट में भी कदम रख दिया है। कंपनी ने एक साथ दो स्मार्ट टीवी बाजार में उतारे हैं। जो कि पॉप-अप कैमरे के अलावा कई खास फीचर्स से लैस है। साथ ही इनमें आपको कई स्क्रीन साइज भी मिलेंगे

By Renu YadavEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 01:20 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 07:46 AM (IST)
Oppo ने अपना पहला स्मार्ट टीवी किया लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
यह फोटो Oppo की ऑफिशियल वेबसाइट से ली गई है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। काफी समय से चर्चा थी कि Oppo जल्द ही स्मार्ट टीवी बाजार में उतारने वाला है। वहीं अब कंपनी ने लंबे इंतजार के बाद आखिरकार अपना स्मार्ट टीवी आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। स्मार्ट टीवी सेगमेंट में एंट्री करते हुए कंपनी एक साथ दो स्मार्ट टीवी OPPO TV S1 और OPPO TV R1 को लॉन्च किया है। फिलहाल इन्हें चीन में लॉन्च किया गया है। अन्य देशों में यह कब तक दस्तक देंगे, इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। आइए जानते हैं OPPO TV S1 और OPPO TV R1 के खास फीचर्स और कीमत से जुड़ी डिटेल....

OPPO TV S1 और OPPO TV R1: कीमत

Oppo Smart TV S1 को चीन को CNY 7,999 यानि करीब 87,800 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। वहीं Oppo Smart TV R1 दो अलग-अलग वेरिएंट में उपलब्ध होगा। इस स्मार्ट टीवी के 55 इंच मॉडल की कीमत CNY 3,299 यानि करीब 36,200 रुपये है। जबकि 65 इंच मॉडल को CNY 4,299 यानि करीब 47,200 रुपये में खरीदा जा सकता है। ये दोनों स्मार्ट टीवी लॉन्च के साथ ही कंपनी की आधिकारिक चीनी वेबसाइट पर सेल के लिए उपलब्ध हो गए हैं। 

Oppo Smart TV S1: स्पेसिफिकेशन्स

Oppo Smart TV S1 में 65 इंच का QLED Quantum Dot डिस्प्ले दिया गया है। इसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 3,840x2,160 पिक्सल है और इसमें आपको शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस के लिए 120Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। यह स्मार्ट टीवी डॉल्बी विजन सपोर्ट के साथ आता है और quad-core MediaTek MT9950 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें बेहतरीन साउंड क्वालिटी के लिए कुल 18 स्पीकर्स दिए गए हैं। खास बात है कि इस टीवी में आपको फुल एचडी पॉप-अप कैमरा मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.1, एथरनेट, एचडीएमआई 2.0, दो एचडीएमआई 2.1 और दो यूएसबी 3.0 जैसे फीचर्स​ दिए गए हैं। 

Oppo Smart TV R1: स्पेसिफिकेशन्स

Oppo Smart TV R1 को 55 इंच और 65 इंच दो मॉडल में लॉन्च किया गया है। दोनों में साइज के अलावा बाकी सभी फीचर्स एक समान हैं। इनमें 3,840x2,160 पिक्सल का स्क्रीन रेजोल्यूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह स्मार्ट टीवी MediaTek MT9652 प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें 2GB रैम की सुविधा मिलेगा। इसमें 20W आउटपुट रेटेड स्पीकर्स दिए गए हैं और यह डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई 6 और ब्लूटूथ 5 दिए गए हैं। साथ ही इसमें ब्लूटूथ रिमोट कंट्रोल के साथ Breeno वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट दिया गया है। 

chat bot
आपका साथी