OnePlus Watch का Harry Potter लिमिटेड एडिशन भारत में हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

OnePlus Watch Harry Potter Limited Edition ने भारतीय बाजार में दस्तक दे दी है। यह वॉच हैरी पॉटर थीम वॉच फेस से लेस है। इसके अलावा स्मार्टवॉच में कॉल-मैसेज नोटिफिकेशन से लेकर हार्ट रेट मॉनिटर करने तक की सुविधा दी गई है।

By Ajay VermaEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 05:42 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 05:42 PM (IST)
OnePlus Watch का Harry Potter लिमिटेड एडिशन भारत में हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
OnePlus Watch Harry Potter Limited Edition की यह है फाइल फोटो

नई दिल्ली, टेक डेस्क। OnePlus का OnePlus Watch Harry Potter Limited Edition भारत में लॉन्च हो गया है। इस स्मार्टवॉच में गोल डायल है। इसमें Harry Potter थीम वॉच फेस दिए गए हैं। इसके साथ ही स्मार्टवॉच में 110 स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा वनप्लस वॉच के लिमिटेड एडिशन में स्ट्रैस से लेकर ब्लड ऑक्सीजन लेवल मॉनिटर तक करने की सुविधा दी गई है। आइए जानते हैं OnePlus Watch Harry Potter Limited Edition की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

OnePlus Watch Harry Potter Limited Edition की कीमत

OnePlus Watch Harry Potter लिमिटेड एडिशन की कीमत 16,999 रुपये है। इस स्मार्टवॉच को 21 अक्टूबर से कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, रेड केबल क्लब और ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा। ऑफर की बात करें तो ग्राहकों को स्मार्टवॉच की खरीदारी करने पर ICICI बैंक की ओर से 1000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इसके साथ ही वॉच को नो-कॉस्ट EMI पर खरीदा जा सकता है।

OnePlus Watch Harry Potter Limited Edition की स्पेसिफिकेशन

OnePlus Watch Harry Potter लिमिटेड एडिशन में 1.39 इंच का डिस्प्ले है। इस वॉच को स्मार्टफोन से लेकर वनप्लस टीवी तक से कनेक्ट किया जा सकता है। इस स्मार्टवॉच में Gryffindor, Hufflepuff, Slytherin और Ravenclaw का वॉच फेस दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को लिमिटेड एडिशन में 2.5D कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन का सपोर्ट मिलेगा।

वनप्लस वॉच हैरी पॉटर लिमिटेड एडिशन में कॉल-मैसेज नोटिफिकेशन, कैमरा और म्यूजिक कंट्रोल की सुविधा दी गई है। इस स्मार्टवॉच में महत्वपूर्ण सेंसर्स मिलेंगे, जिनके जरिए स्ट्रैस, हार्ट-रेट और ब्लड ऑक्सीजन लेवल को मॉनिटर किया जा सकता है। इसके अलावा स्मार्टवॉच में 110 सपोर्ट्स भी मौजूद हैं।

OnePlus Watch Harry Potter Limited Edition के अन्य फीचर्स

OnePlus Watch को IP68 और 5ATM की रेटिंग मिली है। इसका मतलब है कि यह स्मार्टवॉच वॉटर रसिस्टेंट है। इसमें दमदार बैटरी दी गई है, जो सिंगल चार्ज में 14 दिन का बैकअप देती है। वहीं, यह स्मार्टवॉच फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

chat bot
आपका साथी