38 hrs बैटरी लाइफ और स्मार्ट एडेपटिव नॉइस कैंसिलेशन के साथ लॉन्च हुए OnePlus Buds Pro, जानिए कीमत और Specs

OnePlus Buds Pro Launch OnePlus ने नया OnePlus Buds Pro एक्टिव नॉइज़ कैंसिलेशन के साथ लॉन्च किया है। वनप्लस का दावा है कि यह पहला प्रोफेशनल अडेप्टिव नॉइज़ एक्टिव कैंसिलेशन ईयरबड्स है। भारत में वनप्लस बड्स प्रो की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है|

By Mohini KediaEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 08:39 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 07:06 AM (IST)
38 hrs बैटरी लाइफ और स्मार्ट एडेपटिव नॉइस कैंसिलेशन के साथ लॉन्च हुए OnePlus Buds Pro, जानिए कीमत और Specs
यह OnePlus की प्रतीकात्मक फाइल फोटो है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। OnePlus Buds Pro Launch: OnePlus ने नया OnePlus Buds Pro एडेप्टिव नॉइज़ कैंसिलेशन के साथ लॉन्च किया है। वनप्लस का दावा है कि यह पहला प्रोफेशनल अडेप्टिव नॉइज़ कैंसिलेशन ईयरबड्स है। भारत में वनप्लस बड्स प्रो की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन OnePlus Buds Pro उत्तरी अमेरिका (North America) में 150USD (लगभग 11,200 रुपये) की कीमत पर बिकेगा। ईयरबड्स दो कलर ऑप्शन मैट ब्लैक और ग्लॉसी व्हाइट में उपलब्ध होंगे।

OnePlus Buds Pro38 घंटे के चार्ज (बॉक्स में चार्ज के साथ) के साथ आता है, कंपनी के मुताबिक यह 10 मिनट में चार्ज करके 10 घंटे का इस्तेमाल कर सकता है। बड्स प्रो केस को वायरलेस तरीके से भी चार्ज किया जा सकता है।

बड्स प्रो में वाटर और डस्ट प्रूफिंग दिखाने के लिए IP55 रेटिंग दी गई है। बड्स प्रो में स्पष्ट कॉल के लिए तीन माइक भी हैं। यह बेहतर गेमिंग अनुभव के लिए 96ms की लेटेंसी प्रदान करता है। साथ ही इसमें ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी भी मिलती है।

chat bot
आपका साथी