Nokia Power Earbuds और पोर्टेबल वायरलेस स्पीकर हुए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Nokia 3.4 और Nokia 2.4 के साथ ही कंपनी ने बाजार में अपने नए ऑडियो प्रोडक्ट्स को भी लॉन्च कर दिया है। Nokia Power Earbuds और पोर्टेबल वायरलेस स्पीकर यूजर्स को बेहतरीन ऑडियो क्वालिटी देने में सक्षम है।

By Renu YadavEdited By: Publish:Wed, 23 Sep 2020 08:13 AM (IST) Updated:Wed, 23 Sep 2020 08:24 AM (IST)
Nokia Power Earbuds और पोर्टेबल वायरलेस स्पीकर हुए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
यह Nokia Power Earbuds की ऑफिशियल फोटो है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। HMD Global के अपकमिंग डिवाइसेज का यूजर्स को बसेब्री से इंतजार था और कंपनी ने इस इंतजार पर विराम लगाते हुए नए डिवाइसेज बाजार में उतार दिए हैं। खास बात है कि इस बार कंपनी ने केवल नए स्मार्टफोन ही नहीं बल्कि अपने ऑडियो सेगमेंट में नए डिवाइस शामिल किए हैं। कंपनी ने Nokia Power Earbuds, Nokia Power Earbuds Lite और Nokia Portable Wireless स्पीकर को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। 

Nokia Power Earbuds और Nokia Portable Wireless स्पीकर की कीमत

Nokia Power Earbuds को ग्लोबल मार्केट में 79 EUR यानि लगभग 7,200 रुपये की कीमत के साथ पेश किया गया है। यह डिवाइस अक्टूबर से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसे पोलर नाइट और फ्रेन कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकता है। वहीं Nokia Power Earbuds Lite की कीमत 59.9 EUR यानि लगभग 5,200 रुपये है। यह डिवाइस चारकोल, जोर्ड और स्नो कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। इसके अलावा कंपनी ने Nokia Portable Wireless स्पीकर को भी बाजार में उतारा है और इसकी कीमत 34.9 EUR यानि करीब 3,000 रुपये है। यह स्पीकर ग्लोबल मार्केट में नवंबर से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। 

Nokia Power Earbuds के फीचर्स

Nokia Power Earbuds में पोर्टेबल चार्जिंग केस दिया गया है। यह ईयरबड्स IPX7 रेटेड है। यानि आप बारिश में भी इसका इस्तेमाल करते हुए म्यूजिक का आनंद ले सकते हैं। चार्जिंग केस के साथ यह 150 घंटे की बैटरी लाइफ देने में सक्षम है। साथ ही इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट दिया गया है। 

Nokia Power Earbuds Lite के फीचर्स

Nokia Power Earbuds Lite के फीचर्स की बात करें तो यह डिवाइस सिंगल चार्ज में 35 घंटे का प्लेटाइम देने में सक्षम है। यह भी वॉटरप्रूफ है और 1 मीटर पानी में 30 मिनट में उपयोग किया जा सकता है। यह पॉकेट फ्रेंडली है और कहीं भी लेकर जाना आसान है। इसमें ईजी टच कंट्रोल दिया गया है। 

Nokia Portable Wireless स्पीकर के फीचर्स

इस पोर्टेबल स्पीकर की खासियत है कि इसे कहीं भी लेकर जाना आसान है। इसका डिजाइन ट्रेवल फ्रेंडली है। सिंगल चार्ज में यह 4 घंटे का प्ले टाइम देने में सक्षम है। इसका उपयोग ग्रुप कॉलिंग के लिए भी किया जा सकता है। 

chat bot
आपका साथी