Molife Sense 500 स्मार्टवॉच SpO2 सेंसर के साथ भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत
Molife की Sense 500 ने भारतीय बाजार में एंट्री ले ली है। इस स्मार्टवॉच में टच डिस्प्ले है। इसके अलावा डिवाइस में यूजर्स को Sp02 सेंसर समेत ब्लूटूथ कॉलिंग और मेन्स्ट्रूऐशन साइकल ट्रैकर जैसे लेटेस्ट फीचर्स मिलेंगे। वहीं इस वॉच का का मुकाबला रियलमी और न्वाइज के डिवाइस से होगा।
नई दिल्ली, टेक डेस्क। भारतीय टेक कंपनी Molife ने अपनी शानदार स्मार्टवॉच Sense 500 घरेलू बाजार में लॉन्च कर दी है। इस स्मार्टवॉच का डिजाइन शानदार है और यह दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। Molife Sense 500 स्मार्टवॉच में कलर टच डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को डिवाइस में दमदार बैटरी के साथ Sp02 सेंसर मिलेगा, जो ब्लड में ऑक्सीजन लेवल को मॉनिटर करता है। आइए जानते हैं Sense 500 स्मार्टवॉच की स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में...
Molife Sense 500 स्मार्टवॉच की स्पेसिफिकेशन
Molife Sense 500 स्मार्टवॉच 1.7 इंच के इनफिनिटी डिस्प्ले के साथ आती है। साथ ही इसमें स्क्रीन की सुरक्षा के लिए 2.5D कर्व्ड ऐज दिए गए हैं। इसके अलावा यूजर्स को वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर और मेन्स्ट्रूऐशन साइकल ट्रैकर समेत आठ स्पोर्ट मोड मिलेंगे, जिनमें रनिंग और साइकलिंग जैसी एक्टिविटी शामिल हैं। बैटरी की बात करें तो Molife Sense 500 स्मार्टवॉच में 220mAh की बैटरी मौजूद है, जो स्टैंड बाय मोड में 15 दिनों का बैटरी बैकअप देती है। इसके साथ ही वॉच में हार्ट-रेट और Sp02 जैसे सेंसर्स दिए गए हैं।
Molife Sense 500 स्मार्टवॉच की कीमत
Molife Sense 500 स्मार्टवॉच सिल्वर और ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इस वॉच की असल कीमत 4,449 रुपये है, लेकिन इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत इसे केवल 3,999 रुपये में अमेजन इंडिया और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।
भारतीय बाजार में इस वॉच से होगा कड़ा मुकाबला
Molife Sense 500 स्मार्टवॉच को भारतीय बाजार में Noise Colorfit Pro 3 से कड़ी टक्कर मिलेगी। इस वॉच की कीमत 4,449 रुपये है। इस स्मार्टवॉच में 1.55 इंच के टच डिस्प्ले के साथ 14 स्पोर्ट मोड दिए गए हैं।
इसके साथ ही वॉच में यूजर्स को 210mAh की बैटरी मिलेगी, जो सिंगल चार्ज में 10 दिन का बैकअप देती है। अन्य फीचर्स की बात करें तो वॉच में कॉल-मैसेज नोटिफिकेशन से लेकर SPO2 सेंसर तक मौजूद है। वहीं, इस स्मार्टवॉच को 5ATM रेटिंग मिली है। यह डिवाइस पानी में भीगने के बाद भी खराब नहीं होगा।