Huawei ने लॉन्च किया अब तक का अपना सबसे बड़ा टीवी, यहां जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन

Huawei ने 98 इंच का डिस्प्ले वाला Huawei Smart Screen V98 स्मार्ट टीवी लॉन्च किया है। यह टीवी अब तक का सबसे बड़ा स्मार्ट टीवी है। Huawei स्मार्ट स्क्रीन V98 टीवी 3840x2160 पिक्सल के रिज़ॉल्यूशन और 120Hz की हाई रिफ्रेश रेट के साथ आता है।एक नजर इसके डिजाइन पर

By Mohini KediaEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 03:19 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 03:19 PM (IST)
Huawei ने लॉन्च किया अब तक का अपना सबसे बड़ा टीवी, यहां जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन
यह Huawei की प्रतीकात्मक फाइल फोटो है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Huawei ने 98 इंच का डिस्प्ले वाला Huawei Smart Screen V98 स्मार्ट टीवी (Smart TV) लॉन्च किया है। यह टीवी अब तक का सबसे बड़ा स्मार्ट टीवी माना जा रहा है। Huawei का स्मार्ट टीवी कंपनी के अपने मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम Harmony OS 2 पर चलता है। 98-इंच LCD अल्ट्रा HD 4K (3840 x 2160 पिक्सल) डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट, AiMax Cinema सपोर्ट और DCI-P3 कलर Gamut ​​के साथ आता है। इस डिवाइस के साथ लो ब्लू लाइट आई प्रोटेक्शन फिल्टर है जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह आंखों के लिए आसान बनाता है।

Huawei Smart Screen V98 TV के स्पेसिफिकेशन

Huawei स्मार्ट स्क्रीन V98 में 98-इंच का 4K डिस्प्ले है जो एंटी-ग्लेयर तकनीक को स्पोर्ट करता है। Huawei स्मार्ट स्क्रीन V98 टीवी 3840x2160 पिक्सल के रिज़ॉल्यूशन और 120Hz की हाई रिफ्रेश रेट के साथ आता है।

3/7 Huawei स्मार्ट स्क्रीन V98 टीवी Huawei के अपने Harmony OS 2 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। स्मार्ट स्क्रीन V98 टीवी 24MP अल्ट्रा वाइड-एंगल AI कैमरा के साथ आता है। इसमें DTS और डॉल्बी डुअल डिकोडिंग के लिए सपोर्ट और कास्टिंग के लिए सपोर्ट (Huawei) भी है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो, Huawei स्मार्ट स्क्रीन V98 कंपनी के HarmonsOS 2 पर चलता है और इसमें मूवमेंट डिटेक्शन के साथ वर्कआउट के लिए फिटनेस ट्रैकिंग के लिए सपोर्ट है। टीवी उसी Wi-Fi नेटवर्क से जुड़े दूसरे स्मार्ट घरेलू डिवाइस के साथ भी संचार कर सकता है।

5/7 इसके अलावा, Huawei स्मार्ट स्क्रीन वी98 टीवी में स्प्लिट-स्क्रीन कार्यक्षमता, वॉयस कंट्रोल और मल्टी-स्क्रीन कास्टिंग तकनीक के लिए सपोर्ट है। 6/7 Huawei का लेटेस्ट 98 इंच का TV भी चार इन-बिल्ट स्पीकर के साथ आता है। 7/7 Huawei स्मार्ट स्क्रीन V98 टीवी की चीन में कीमत CNY 29,999 (₹3.45 लाख लगभग) है।डिवाइस की बिक्री 12 अगस्त से शुरू होगी और इसे भारत में कब लॉन्च किया जाएगा, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

chat bot
आपका साथी