अब Twitter पर यूजर्स अपने ट्वीट कर पाएंगे Schedule, जानें कैसे

कंपनी ने अपने TweetDeck के आधिकारिक अकाउंट से जानकारी दी है कि नए फीचर के जरिए आप अपने ट्वीट को स्केड्यूल कर पाएंगे

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 21 Nov 2019 08:25 AM (IST) Updated:Thu, 21 Nov 2019 08:25 AM (IST)
अब Twitter पर यूजर्स अपने ट्वीट कर पाएंगे Schedule, जानें कैसे
अब Twitter पर यूजर्स अपने ट्वीट कर पाएंगे Schedule, जानें कैसे

नई दिल्ली, टेक डेस्क। सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट Twitter ने एक नया फीचर रोलआउट किया है जिसके तहत यूजर्स अपने ट्वीट्स को स्केड्यूल कर पाएंगे। इस फीचर को फिलहाल ट्वीटर की वेब ऐप पर ही इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी ने इस बात की जानकारी अपने TweetDeck के आधिकारिक अकाउंट से दी है। आपको बता दें कि TweetDeck कंपनी की वेब ऐप है। इस फीचर के जरिए आप अपने ट्वीट को स्केड्यूल कर पाएंगे।

जानें कंपनी ने क्या किया ट्वीट: TweetDeck ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया है जिसमें कहा गया है, “आज से यूजर्स ट्विटर पर ट्वीट स्केड्यूल कर सकते हैं। हम TweetDeck पर यूजर्स के लिए टाइम-सेविंग फीचर एक्सपेरिमेंट के तौर पर लाए हैं। अगर आप इस एक्सपेरिमेंट का हिस्सा हैं तो हमें बताए कि आप इस फीचर के बारे में क्या सोचते हैं।” देखें ट्वीट

Tweet scheduling on https://t.co/8FModRv1sl" rel="nofollow? Yes please! Starting today, we’re experimenting with bringing one of @TweetDeck’s handiest time-saving features into Twitter. Tell us what you think if you’re part of the experiment. pic.twitter.com/4pI9xrbPEP

— TweetDeck (@TweetDeck) November 20, 2019

फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि इस ट्विटर टेस्ट का हिस्सा कितने यूजर्स हैं। जब हमने अपने ट्विटर अकाउंट पर चेक किया तो हमें पता चला कि हम भी इस एक्सपेरिमेंट का हिस्सा है। देखा जाए तो यह फीचर कई लोगों के लिए फायदेमंद साबित होगा। उदाहरण के तौर पर: अगर किसी के पास कोई अहम जानकारी है और वो उसे यूजर्स के साथ किसी खास समय ही साझा करना चाहता है तो वो उसे टवीट के रूप में स्केड्यूल कर सकता है।

कैसे करें फीचर का इस्तेमाल: इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले Tweetdeck.com पर जाना होगा। इसके बाद आप अपने लॉगइन आईडी से ट्वीटर लॉगइन करें। यहां जो मेन पेज ओपन होगा उसमें बायीं तरफ सबसे ऊपर ट्वीटर कंपोज करने का विकल्प दिखाई देगा जिसमें एक फैदर और + का निशान होगा। इस पर क्लिक करने के बाद आप जो भी ट्वीट करना चाहते हैं वो लिखें और नीचे दिए गए दूसरे विकल्प Schedule Tweet पर क्लिक कर दें। इसके बाद आपको टाइम सेलेक्ट करने के लिए कहा जाएगा। आप अपने मुताबिक टाइम सेलेक्ट करें और जहां टाइम और तारीख लिखी है उस पर क्लिक कर दें।

यहां आपको एक नोट भी दिया जाएगा जिसमें लिखा होगा कि अगर आप TweetDeck बंद भी कर देते हैं तो भी आपका ट्वीट लाइव कर दिया जाएगा।  

chat bot
आपका साथी