PUBG Mobile 0.16.0 अपडेट: Death Race मोड से लेकर नए मैप्स तक मिलेंगे ये नए फीचर्स

PUBG Mobile अपडेट का साइज 0.67 जीबी है। इसे एंड्रॉइड और iOS यूजर्स के लिए ही उपलब्ध कराया जाएगा

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 11 Dec 2019 03:22 PM (IST) Updated:Wed, 11 Dec 2019 03:29 PM (IST)
PUBG Mobile 0.16.0 अपडेट: Death Race मोड से लेकर नए मैप्स तक मिलेंगे ये नए फीचर्स
PUBG Mobile 0.16.0 अपडेट: Death Race मोड से लेकर नए मैप्स तक मिलेंगे ये नए फीचर्स

नई दिल्ली, टेक डेस्क। लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम PUBG Mobile ने अपने अपकमिंग 0.16.0 अपडेट के लिए पैच नोट जारी कर दिया है। यह नय अपडेट आज से उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें डेथ रेस मोड यानी RageGear समेत नए स्नो मोड को पेश किया जाएगा। इस अपडेट का साइज 0.67 जीबी है। इसे एंड्रॉइड और iOS यूजर्स के लिए ही उपलब्ध कराया जाएगा। इस अपडेट के साथ यूजर्स को 50 सिल्वर कॉइन्स, 2888 बीपी और 3-दिन की विंटर ड्रेस रिवॉर्ड के तौर पर दी जाएगी। ये रिवॉर्ड्स तब ही मिलेंगे जब आप इसे 17 दिसंबर से पहले अपडेट करेंगे।

PUBG Mobile 0.16.0 अपडेट में ये होंगे नए फीचर्स:

RageGear: इसमें प्लेयर्स को दो टीम्स में बांटा जाएगा और उनमें से रैंडमली ड्राइवर्स या शूटर्स चुने जाएंगे। प्लेयर्स को दूसरों के व्हीकल्स को नष्ट करना होगा। हर व्हीकल दमदार हथियार के साथ आएंगे। व्हीकल चलाते समय ड्राइवर हथियार चला पाएंगे। इसमें तीन मोड उपलब्ध कराए जाएंगे।

पहला TDM मोड होगा। इसमें दूसरों की व्हीकल को नष्ट करने पर 1 प्वाइंट दिए जाएंगे। जो टीम टारगेट स्कोर को पहले हासिल कर लेगी वो जीत जाएगी। दूसरा Pick Up मोड है। इसमें टीम को अपेक्षित (required) क्रेट्स प्वाइंट्स कलेक्ट करने होंगे। जो यह काम पहले कर लेगा वो जीत जाएगा। अगर इस बीच प्लेयर की खुद की व्हीकल नष्ट हो जाती है तो प्वाइंट्स क्रेट्स भी खत्म हो जाएंगे। तीसरा क्लासिक मोड होगा। इस मोड में प्लेयर्स को स्नो पैराडाइज में जाने का मौका मिलेगा। इसमें केबल कार्स को स्नो माउंटेन्स पर चलाने और खेलने का मौका मिलेगा।

EvoGround - Loadout: इसमें टीम डेथमैच सेलेक्शन स्क्रीन के जरिए प्लेयर्स आर्मरी सिस्टम में एंटर कर पाएंगे। साथ ही इनवेंटरी स्क्रीन को एक्सेस कर पाएंगे। Loadouts को आसानी से स्विच कर सकते हैं। इसमें कई हथियार मौजूद होंगे जिन्हें आप इस्तेमाल कर पाएंगे।

इसके अलावा कई अन्य फीचर्स भी उपलब्ध कराए जाएंगे। 

chat bot
आपका साथी