इन 4 गेमिंग ऐप्स को अगर एक बार खेला तो घंटों तक खेलते रह जाएंगे

गूगल प्ले स्टोर पर इन मजेदार गेमिंग ऐप्स को करोड़ों यूजर्स ने डाउनलोड किया है।

By Shridhar MishraEdited By: Publish:Tue, 11 Sep 2018 10:49 AM (IST) Updated:Thu, 20 Sep 2018 09:59 AM (IST)
इन 4 गेमिंग ऐप्स को अगर एक बार खेला तो घंटों तक खेलते रह जाएंगे
इन 4 गेमिंग ऐप्स को अगर एक बार खेला तो घंटों तक खेलते रह जाएंगे

नई दिल्ली(टेक डेस्क)। आज हम आपके लिए 4 ऐसे गेमिंग ऐप्स लेकर आए हैं जिन्हें एक बार खेलने पर आप इन्हें घंटों तक खेलते रह जाएंगे। इन गेमिंग ऐप्स को आप गूगल प्ले स्टोर पर जाकर फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा ये गेमिंग ऐप्स कम रैम और सस्ते स्मार्टफोन्स में भी बेहतर चलते हैं। तो जानते हैं इन गेमिंग ऐप्स के नाम और फीचर्स के बारे में।

Plants vs Zombies: ऐप को 10 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। ऐप को प्ले स्टोर पर 4.4 स्टार मिला है जिसे 41 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। इसकी साइज 65 एमबी है। गेम में कई राउंड्स हैं। हर राउंड में आपको अपने घर को Zombies से बचाना है। आपको यहां प्लान्ट लगाने होते हैं जिससे आपको ताकत मिलती है।

Super Mario Run: ऐप को 10 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। ऐप को प्ले स्टोर पर 3.7 स्टार मिला है। इसे 12 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। इसकी साइज 70 एमबी है। टीवी वीडियो गेम्स में मारियो सबसे लोकप्रिय गेम्स में से एक रहा। ऐसे में इस गेम को यूजर्स अपने स्मार्टफोन में भी खेलना पसंद कर रहे हैं। गेम के सारे नियम वहीं है। इसके अलावा आपको पुराने मारियो गेम का पूरा एक्सपीरियंस मिलता है।

Chess: ऐप को 10 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। इसे प्ले स्टोर पर 4.4 स्टार मिला है जिसे 4 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। ऐप की साइज 2.1 एमबी है। ऐप आपके स्मार्टफोन की स्पेस की बहुत कम खपत करता है। इसका इंटरफेस सिंपल है जिससे इस पर खेलना काफी आसान हो जाता है।

8 Ball Pool: ऐप को 10 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। इसे प्ले स्टोर पर 4.5 स्टार मिला है। इस ऐप की लोकप्रियता को इस तरह भी समझा जा सकता है कि इसे प्ले स्टोर पर 1 करोड़ से भी ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। ऐप की साइज 52 एमबी है। इसमें आपको 3D विजुअल एक्सपीरियंस मिलता है। यह गेम मल्टी यूजर को भी स्पोर्ट करता है। यानी आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी खेल सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

Fridge, AC, Washing Machine और Microwave Oven को खराब होने से बचाएं, अपनाएं ये तरीके

दुनिया के किसी भी कोने से अब अपने स्मार्टफोन से करें Desktop को कंट्रोल

कहीं हैक तो नहीं हो गया है आपका Wi-Fi नेटवर्क, इन 4 तरह से लगाएं पता 

chat bot
आपका साथी