किराए का घर से लेकर Roommates तक ढूंढने में मदद करते हैं ये 4 Apps, बचाएं Broker की फीस

इन ऐप्स की मदद से आप ब्रोकर की फीस बचा सकते हैं। साथ ही आप सीधे मकान मालिक से भी बात कर सकते हैं।

By Shridhar MishraEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 07:36 PM (IST) Updated:Mon, 01 Oct 2018 08:44 AM (IST)
किराए का घर से लेकर Roommates तक ढूंढने में मदद करते हैं ये 4 Apps, बचाएं Broker की फीस
किराए का घर से लेकर Roommates तक ढूंढने में मदद करते हैं ये 4 Apps, बचाएं Broker की फीस

नई दिल्ली(टेक डेस्क)। अगर आप किराए पर घर लेने की सोच रहे हैं, तो हमारी यह खबर आपके काम आ सकती है। हम आपके लिए 4 ऐसे ऐप्स लेकर आएं हैं जिनकी मदद से आप अपनी पसंद की लोकेशन और घर अपने स्मार्टफोन पर चुन सकते हैं। इसके अलावा इन ऐप्स की मदद से आप ब्रोकर की फीस को भी बचा सकते हैं। साथ ही आप सीधे मकान मालिक से बात कर सकते हैं। तो जानते हैं इन ऐप्स के नाम और फीचर्स के बारे में।

magicbricks: इस ऐप को अबतक 10 लाख से भी ज्यादा यूजर्स ने डाउनलोड किया है। Play store पर इसे 4.4 स्टार मिला है। इसे 85 हजार से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। इस ऐप आपके डिवाइस पर निर्भर करती है। घर ढूंढने के लिए यह एक लोकप्रिय ऐप है। इस पर आप मकान मालिक से सीधे बात कर सकते हैं। इसके अलावा आप इस पर अपनी पसंद के मुताबिक घर चुन सकते हैं।

99acres: इस ऐप को अबतक 10 लाख से भी ज्यादा यूजर्स ने डाउनलोड किया है। Play store पर इसे 4.4 स्टार मिला है, जिसे 61 हजार से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। इस ऐप की साइज आपके डिवाइस पर निर्भर करती है। अगर आप ब्रोकर के कमीशन फीस से बचना चाहते हैं, तो यह ऐप आपके काफी काम आ सकता है। इस ऐप के जरिए आप सीधे मकान मालिक से बात कर सकते हैं। ऐप में आप बजट और लोकेशन के हिसाब से घर चुन सकते हैं।

Nestaway: इस ऐप को आप फ्री में Play store पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप को अबतक 10 लाख से भी ज्यादा यूजर्स ने डाउनलोड किया है। Play store पर इसे 3.6 स्टार मिला है, जिसे 14 हजार से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। इस ऐप की साइज 7.9mb है। अगर आप Full Furnished घर की तलाश कर रहे हैं, तो यह ऐप आपके काफी काम आ सकता है। इस ऐप पर आप रेंटल एग्रीमेंट के लिए भी एप्लाई कर सकते हैं।

FlatMate: इस ऐप को अबतक 1 लाख से भी ज्यादा यूजर्स ने डाउनलोड किया है। Play store पर इसे 3.9 स्टार मिला है। इसे 1 हजार से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। इस ऐप की साइज 6.4mb है। इस ऐप पर आप घर के साथ रूममेट्स की भी तलाश कर सकते हैं। हालांकि यह ऐप देश के कुछ रीजन में ही अपनी सर्विस देता है।

यह भी पढ़ें:

iVoomi iPro 3,999 रुपये में भारत में हुआ लॉन्च, जानें क्या है इसमें खास

IRCTC ऐप या वेबसाइट पर इन 5 Steps की मदद से अब पलक झपकते होगा टिकट बुक

Youtube पर इन 4 आसान तरीकों से अब घर बैठे करें कमाई 

chat bot
आपका साथी