Nadi ko Jano मोबाइल ऐप हुआ लॉन्च, इसमें मिलेगी भारत की नदियों से जुड़ी अहम जानकारी

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नदी को जानो मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। इस मोबाइल ऐप का उद्देश्य पूरे भारत में नदियों के बारे में जानकारी एकत्र करना है। यह पहल भारतीय नदियों पर एक डेटाबेस बनाने के उद्देश्य से पुनरुत्थान फाउंडेशन के लिए अनुसंधान का एक हिस्सा है।

By Ajay VermaEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 08:30 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 08:30 AM (IST)
Nadi ko Jano मोबाइल ऐप हुआ लॉन्च, इसमें मिलेगी भारत की नदियों से जुड़ी अहम जानकारी
Nadi Ko Jano ऐप की फोटो गूगल प्ले स्टोर से ली गई है

नई दिल्ली, ANI। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) ने व्यास पूजा महोत्सव के अवसर पर वर्चुअली नदी को जानो (Nadi Ko Jano) मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। यह मोबाइल ऐप छात्रों के बहुत काम आएगा। इस ऐप के जरिए छात्रों को भारत की नदियों से संबंधित जानकारी मिलेगी। आपको बता दें कि व्यास पूजा महोत्सव का आयोजन डॉ सच्चिदानंद जोशी और भारतीय शिक्षण मंडल द्वारा किया गया है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि शिक्षक ने भारत को सशक्त बनाने में अहम योगदान दिया है। भावी पीढ़ियों को ज्ञान प्रदान करने की भारतीय परंपरा हजारों वर्षों से जीवित है। उन्होंने आगे कहा है कि भारतीय शिक्षण मंडल एक सूत्र है, जो हमें अतीत और वर्तमान को हमारे भविष्य से जोड़ रहा है।

तकनीक के कारण दुनिया तेजी से बदल रही है

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि तकनीक के कारण दुनिया तेजी से बदल रही है। साथ ही विज्ञान में भी तेजी से बदलाव हो रहा है। लेकिन इन वैज्ञानिक नवाचारों का आधार हमारे भीतर रहने वाली आत्म-जागरूकता है। उन्होंने आगे कहा है कि हमारा देश नए युग में प्रवेश कर रहा है। नई शिक्षा नीति, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, रचनात्मक सोच, तार्किक निर्णय लेने और नवाचार देश को बेहतर बनाएंगे।

Nadi Ko Jano मोबाइल ऐप

नदी को जानो मोबाइल ऐप का उद्देश्य पूरे भारत में नदियों के बारे में जानकारी एकत्र करना है। यह पहल भारतीय नदियों पर एक डेटाबेस बनाने के उद्देश्य से पुनरुत्थान फाउंडेशन के लिए अनुसंधान का एक हिस्सा है। इस मोबाइल ऐप में भारत की नदियों के बारे में हर प्रकार की जानकारी मिलेगी। इस ऐप में छात्र नदी से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी अपलोड कर सकते हैं।

Matsya Setu

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत सरकार ने इससे पहले मछली पालक किसानों के लिए Matsya Setu ऐप लॉन्च किया था। Matsya Setu मोबाइल ऐप की बात करें तो इसमें अलग-अलग प्रजाति के बारे में जानने के लिए ऑनलाइन सेल्फ-लर्निंग मॉड्यूल दिया गया है। साथ ही इस ऐप में छलियों के प्रजनन, बीज उत्पादन और ग्रो-आउट संवर्धन पर बुनियादी जानकारी मिलेगी। इतना ही नहीं इस ऐप के जरिए किसानों को छोटे वीडियो के माध्यम से बेहतर प्रबंधन, जलकृषि कार्यों में भोजन और स्वास्थ्य प्रबंधन का पालन करना सिखाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी