अब खाली टाइम का करें सही इस्तेमाल, इन Apps से घटाएं अपना वजन और सीखें अंग्रेजी बोलना

किसी भी गानें की लिरिक्स से लेकर वजन घटाने और इंग्लिश सीखने के काम आते हैं ये ऐप्स ।

By Shridhar MishraEdited By: Publish:Mon, 17 Sep 2018 08:54 PM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 11:51 AM (IST)
अब खाली टाइम का करें सही इस्तेमाल, इन Apps से घटाएं अपना वजन और सीखें अंग्रेजी बोलना
अब खाली टाइम का करें सही इस्तेमाल, इन Apps से घटाएं अपना वजन और सीखें अंग्रेजी बोलना

नई दिल्ली(टेक डेस्क)। आज हम आपके लिए चार ऐसे ऐप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप अपने खाली समय का सही इस्तेमाल कर सकते हैं। इन ऐप्स के जरिए आप अपना वजन घटाने से लेकर म्यूजिक की धुन तक तैयार कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप अपनी इंग्लिश को और मजबूत करना चाहते हैं, तो ये ऐप्स आपके बड़े काम आएंगे। तो जानते हैं इन ऐप्स के नाम, फीचर्स और कीमत के बारे में।

Music Maker Jam

ऐप को 1 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। ऐप को प्ले स्टोर पर 4.5 स्टार मिला है। ऐप को 5 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। ऐप की साइज आपके डिवाइस पर निर्भर करती है। ऐप की मदद से आप किसी भी तरह की धुन तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको ऐप में गिटार, ड्रम, प्यानो जैसे कई म्यूजिकल इंस्ट्रुमेंट्स मिलते हैं। ऐप में आपको कई तहर के बीट्स और सेक्शन मिलते हैं जिनके जरिए आप अपनी धुन तैयार कर सकते हैं। आप अपनी रिकॉर्डिंग को सेव करने से लेकर उसे क्लाउड सर्वर पर अपलोड भी कर सकते हैं। इसके साथ आप इसे सोशल मीडिया पर शेयर भी कर सकते हैं।

Vocabulary Builder

ऐप को 50 लाख यूजर्स ने डाउनलोड किया है। ऐप को प्ले स्टोर पर 4.4 स्टार मिला है। ऐप को 72 हजार से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। ऐप की साइज आपके डिवाइस पर निर्भर करती है। अगर आप अपनी इंग्लिश को मजबूत करना चाहते हैं, तो यह ऐप आपकी काफी काम आ सकता है। ऐप में गेम की तरह कई टास्क या लेवल मिलते हैं जिनके जरिए आप आसानी से कई सारे वर्ड मीनिंग खीस सकते हैं। ऐप पर कई प्रोग्राम्स मिलते हैं जिनकी मदद से आप अपना ग्रामर मजबूत कर सकते हैं।

Calorie Counter - MyFitnessPal

ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर 5 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। ऐप को 4.6 स्टार मिला है। ऐप को 19 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। ऐप की साइज 24 एमबी है। ऐप में 6 लाख ये ज्यादा का डाटाबेस मौजूद है, जो कई तरह के डाइट की जानकारी देता है। ऐप में बारकोड स्कैनर का भी फीचर मिलता है। इस ऐप की मदद से आप किसी भी खाद्य पदार्थ की कैलोरी का हिसाब लगा सकते हैं। इस ऐप में आपको कई तरह के टिप्स मिलते हैं। इसके अलावा ऐप आपका डाइट प्लान भी तैयार करता है।

Musixmatch Lyrics

ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं। ऐप को 5 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। ऐप को 18 लाख यूजर्स ने रेटिंग दी है। ऐप को 4.5 स्टार मिला है। ऐप की मदद से आप किसी भी गाने की लिरिक्स को सर्च कर सकते हैं। ऐप आपके फोन के गानों को सिंक करके अपने आप लिरिक्स दिखाने लगता है। ऐप में कई फीचर्स दिए गए हैं, जहां आप गाने की प्ले लिस्ट से लेकर उसके ऑर्टिस्ट तक को एडिट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

Whatsapp पर इस ट्रिक से बिना नंबर Save किए किसी को भी भेज सकते हैं मैसेज

इन 4 तरीकों से अपने स्लो लैपटॉप की स्पीड कर सकते हैं तेज

इन 5 तरीकों की मदद से गीले स्मार्टफोन को खराब होने से बचा सकते हैं आप 

chat bot
आपका साथी