Vastu Tips Of Clock: घर में लगी घड़ी से भी जुड़ी है आपकी तरक्की, जानें वास्तु टिप्स

Vastu Tips Of Clock घर में घड़ी लगाने की सही दिशा और वास्तु का ध्यान रखकर परिवार की उन्नति और तरक्की को गति प्रदान की जा सकती है। आइए जानते हैं घड़ी को लेकर क्या कहता है वास्तुशास्त्र।

By Jeetesh KumarEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 07:00 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 07:12 AM (IST)
Vastu Tips Of Clock: घर में लगी घड़ी से भी जुड़ी है आपकी तरक्की, जानें वास्तु टिप्स
घर में लगी घड़ी से भी जुड़ी है आपकी तरक्की, जानें वास्तु टिप्स

Vastu Tips Of Clock: वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर में हर चीज, हर समान की जगह निश्चित है। सही जगह पर रखा सामान घर को सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है, लेकिन अगर वास्तु के हिसाब से कोई वस्तु गलत दिशा में हो, तो उसका असर उल्टा भी पड़ सकता है। आपको बताते हैं कि आखिर वास्तु के मुताबिक घर में घड़ी किस दिशा में होनी चाहिए, ताकि आपका वक्त अच्छा बना रहे। घर में घड़ी लगाने की सही दिशा और वास्तु का ध्यान रखकर परिवार की उन्नति और तरक्की को गति दी जा सकती है। आइए जानते हैं घड़ी को लेकर क्या कहता है वास्तुशास्त्र।

पूर्व या उत्तर दिशा में घड़ी लगाना होता है शुभ

पूर्व और उत्तर इन दोनों ही दिशाओं को वास्तु के हिसाब से घड़ी लगाने के लिए शुभ माना गया है। पूर्व दिशा में घड़ी लगाना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है, घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जो आर्थिक लाभ और तरक्की के अवसर पैदा करता है।

पश्चिम या दक्षिण में कभी ना लगाएं घड़ी

वास्तु में माना जाता है कि इन दोनों दिशाओं में घड़ी लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है। ऐसे में घर में पश्चिम या दक्षिण दिशा में घड़ी कभी नहीं लगानी चाहिए। दक्षिण दिशा को ठहराव की दिशा माना जाता है, इस दिशा में घड़ी लगाने से घर की तरक्की रूक जाती है।

घर में बंद घड़ी नहीं रखनी चाहिए

घर में बंद घड़ी रखने से परिवार के लोगों पर इसका नाकारात्मक असर होता है। ऐसे में अगर आपके घर में बंद घड़ी है, तो उसे हटा दें या फिर जल्द ही ठीक करा लें।

घर में टूटी घड़ी रखना होता है अशुभ

टूटी घड़ी अशुभ मानी जाती है। वास्तु के अनुसार, टूटी घड़ी रखने से घर का माहौल खराब होता है। साथ ही परिवार के लोगों का मन अशांत रहता है।

इसके साथ ही वास्तु के जानकारों का मनाना है कि घर में हल्के रंग की घड़ी रखना शुभ होता है। घर में घड़ी लगाते वक्त अगर आप वास्तु की बुनियादी बातों का ध्यान रखेंगे, तो आपका घर खुशियों से भर जाएगा।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

chat bot
आपका साथी