Tulsi Vastu Tips: सही जगह लगाएं तुलसी का पौधा, जीवन में आएगी समृद्धि और खुशहाली

Tulsi Vastu Tips घरों में तुलसी का पौधा लगाते हैं और सुबह-सुबह उसकी पूजा करते हैं। इस पौधे को लगाना लाभकारी माना जाता है। तुलसी के अर्क से सर्दी-खांसी बुखार आदि भी दूर किये जाते हैं। तुलसी को वास्तु के अनुसार सही दिशा में लगाना बहुत जरुरी होता है।

By Ritesh SirajEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 10:30 AM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 12:59 PM (IST)
Tulsi Vastu Tips: सही जगह लगाएं तुलसी का पौधा, जीवन में आएगी समृद्धि और खुशहाली
Tulsi Vastu Tips: सही जगह लगाएं तुलसी का पौधा, जीवन में आएगी समृद्धि और खुशहाली

Tulsi Vastu Tips: पुराणों के अनुसार, हिन्दू धर्म में तुलसी को बहुत महत्व है। इससे भगवान विष्णु की पूजा में आवश्यक रूप से प्रयोग में लाया जाता है। कई सारे लोग अपने घरों में तुलसी का पौधा लगाते हैंऔर सुबह-सुबह उसकी पूजा करते हैं। इस पौधे को लगाना बहुत ही लाभकारी माना जाता है। तुलसी के अर्क से सर्दी-खांसी, बुखार आदि भी दूर किये जाते हैं। तुलसी को वास्तु के अनुसार सही दिशा में लगाना बहुत जरुरी होता है। वरना इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का आगमन होने लगता है। जानते हैं  घर में तुलसी किस दिशा में लगाना चाहिए, जिससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। 

1. वास्तु के अनुसार तुलसी के पौधे को उत्तर-पूर्व दिशा में रखने से धन के देवता कुबेर प्रसन्न होते है, जिससे घर की आर्थिक स्थिति में सुधार आता है। वैसे भी उत्तर-पूर्व दिशा दिशा को कुबेर देवता की दिशा माना जाता है। 

2. वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी का पौधा घर में उत्तर, उत्तर-पूर्व, या पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।

3. वास्तु के अनुसार पूर्व दिशा में तुलसी का पौधा रखने तथा उसके तीन पत्ते बच्चे को खिलाने से उस पर इसकर सकारात्मक असर पड़ता है। 

4. वास्तु के अनुसार तुलसी के पौधे को पूर्व दिशा में खिड़की के पास रखने से घर के जिद्दी बच्चों का जिद्दीपन दूर हो जाता है।

5. वास्तु के अनुसार पूर्व दिशा में तुलसी का पौधा रखने से बच्चा किसी भी तरह की मर्यादा को तोड़ने से बच जाते हैं।

 6. वास्तु के अनुसार तुलसी के पौधे को दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाने से घर का वास्तु दोष दूर होता है ।

7. वास्तु के अनुसार तुलसी का पौधा रसोई के पास रखने से घर के सारे झगड़े समाप्त होते हैं ।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

chat bot
आपका साथी