Vastu Tips of Main Gate: ऐसे रखें घर के मेन गेट के वास्तु का ध्यान, नहीं आएगी नेगेटिविटी

Vastu Tips of Main Gate वास्तु शास्त्र में भी मेन गेट या मुख्य दरवाजे के वास्तु को बहुत महत्व दिया गया है। आज हम आपको बताएंगे मेन गेट के वास्तु के कुछ उपाय। जो आपके घर से निगेटिविटी रखेंगे दूर और घर में होगा केवल खुशहाली का प्रवेश.....

By Jeetesh KumarEdited By: Publish:Wed, 17 Nov 2021 05:20 PM (IST) Updated:Thu, 18 Nov 2021 08:26 AM (IST)
Vastu Tips of Main Gate: ऐसे रखें घर के मेन गेट के वास्तु का ध्यान, नहीं आएगी नेगेटिविटी
Vastu Tips of Main Gate: ऐसे रखें घर के मेन गेट के वास्तु का ध्यान, नहीं आएगी नेगेटिविटी

Vastu Tips of Main Gate: घर का मेन गेट या मुख्य दरवाजे हमारे घर की पहचान होता है।हमारे घर में आने वाले परिचित-अपरिचित लोग अक्सर घर के मुख्य दरवाजे से ही आते हैं। उनके साथ आती हैं उनसे जुड़ी पॉजिटिव और निगेटिव एनर्जी। जिसका प्रभाव हमारे घर और हमारी जिंदगियों पर व्यापक रूप से पड़ता है। वास्तु शास्त्र में भी मेन गेट या मुख्य दरवाजे के वास्तु को बहुत महत्व दिया गया है। आज हम आपको बताएंगे मेन गेट या मुख्य दरवाजे के वास्तु के कुछ उपाय। जो आपके घर से निगेटिविटी रखेंगे दूर और घर में होगा केवल खुशहाली का प्रवेश.....

1-वास्तुशास्त्र के अनुसार घर का मेनगेट हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा में ही बनवाना चाहिए। ऐसा करने से घर में हमेशा दरवाजा खुलने पर सकारत्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।

2- वास्तुशास्त्र के अनुसार घर के मेन गेट का रंग उसके वास्तु पर बहुत प्रभाव डालता है। मेन गेट रंग हमेशा गहरा या डार्क रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में निगेटिविटी प्रवेश नहीं करती है।

3- वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मेन गेट के ऊपर बंदनवार बांधना चाहिए। बंदनवार आम या अशोक के पत्तों से बना होना शुभ माना जाता है।

4- मेनगेट पर हमें स्वास्तिक, ऊँ या भगवान गणेश की प्रतिमा लगानी चाहिए। ऐसा करने से शुभता में वृद्धि होती है और घर में सुख –समृद्धि का आगमन होता है।

5- इसके अलावा वास्तु शास्त्र रोज सुबह हमें अपने मेनगेट की साफ-सफाई करने पर भी बहुत जोर देता है। ऐसा करने से सारी नकारात्मकता दूर होती है।

6- रोज सुबह अपने मेन गेट की सफाई करते समय उसमें एक चुटकी हल्दी मिलाकर पानी ड़ालना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन-धान्य का आगमन होता है।

7- अगर आपके घर के मेन गेट में कोई वास्तु दोष हो तो इसके बाहर तुलसी का पेड़ लगाएं। सारे वास्तु दोष दूर होते हैं।

डिस्क्लेमर

''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।''

chat bot
आपका साथी