Vastu Tips: कभी-भी सुनसान जगह पर न रहें, मन में आते हैं नकारात्मक विचार

Vastu Tips हिंदू पुराणों के अनुसार कुछ जगहें ऐसी होती हैं जहां पर लोगों को नहीं रहना चाहिए। अगर इस तरह की जगहों में रहा जाए तो व्यक्ति के जीवन में नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। साथ ही जीवन से सुकून भी चला जाता है।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 13 Mar 2021 03:28 PM (IST) Updated:Sun, 14 Mar 2021 02:12 PM (IST)
Vastu Tips: कभी-भी सुनसान जगह पर न रहें, मन में आते हैं नकारात्मक विचार
Vastu Tips: कभी-भी सुनसान जगह पर न रहें, मन में आते हैं नकारात्मक विचार

Vastu Tips: हिंदू पुराणों के अनुसार, कुछ जगहें ऐसी होती हैं जहां पर लोगों को नहीं रहना चाहिए। अगर इस तरह की जगहों में रहा जाए तो व्यक्ति के जीवन में नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। साथ ही जीवन से सुकून भी चला जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर कोई इलाका सुनसान हो तो वहां पर नहीं रहना चाहिए। क्योंकि कहा जाता है कि जहां हम रहते हैं वह हमारे भविष्य तो तय करता है। अगर आप गलत जगह रह रहे होते हैं तो आपको अपना स्थान जल्द ही बदल देना चाहिए। तो आइए जानते हैं ऐसी सुनसान जगह के बारे में।

1. कहा जाता है कि दो तरह की सुनसान जगह होती हैं। एक मरघर और दूसरी एकांत की शांति वाले। ऐसे में वो लोग शांत जगह में रहने चले जाते हैं। हालांकि, सुनसान जगह पर रहने में कई तरह के खतरे होते हैं। शास्त्रों में इस तरह की जगहों पर रहने की मनाही होती है।

2. भविष्य पुराण के अनुसार, व्यक्ति जिस घर में रह रहा हो वो नगर या शहर के बाहर नहीं होना चाहिए। यह सुरक्षित नहीं माना जाता है। गांव या शहर में रहना ही ज्यादा बेहतर और सुरक्षित होता है।

3. अगर आपका घर किसी सुनसान जगह पर है तो जब भी आप घर के बाहर जाएंगे तो आपको हमेशा ही घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी।

4. राहु और केतु की बुराई का स्थान सुनसान जगहों को माना जाता है।

5. सुनसान जगहों पर अगर आप रहते हैं तो आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा और नकारात्मक विचार आने लगते हैं।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '   

chat bot
आपका साथी