Astrology Tips & Mantra for Money: धन प्राप्ति के लिए वास्तु शास्त्र की इन बातों पर दें ध्यान, बनी रहती है समृद्धि

Astrology Tips Mantra for Money जीवन अच्छा हो और सुख-सुविधाओं से भरपूर हो यह कौन नहीं चाहता है। हर कोई अपने परिवार को बेहतर जीवन के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत करता है। लेकिन कई बार इसके बाद भी मनचाहा फल नहीं मिल पाता है।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 06 Jan 2021 10:25 AM (IST) Updated:Fri, 08 Jan 2021 06:20 AM (IST)
Astrology Tips & Mantra for Money: धन प्राप्ति के लिए वास्तु शास्त्र की इन बातों पर दें ध्यान, बनी रहती है समृद्धि
Vastu Tips For Money: धन प्राप्ति के लिए वास्तु शास्त्र की इन बातों पर दें ध्यान, बनी रहेगी समृद्धि

Vastu Tips For Money: जीवन अच्छा हो और सुख-सुविधाओं से भरपूर हो यह कौन नहीं चाहता है। हर कोई अपने परिवार को बेहतर जीवन के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत करता है। लेकिन कई बार इसके बाद भी मनचाहा फल नहीं मिल पाता है। कई बार बिना बात के भी पैसा खर्च हो जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कई चीजें ऐसी होती हैं जो वास्तु दोष से प्रभावित होती हैं और इससे व्यक्ति की तरक्की में बाधा आती है। ऐसे में अगर आप अपने जीवन में सुख-समृद्धि चाहते हैं तो आपको निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए।

1. अगर तुलसी का पौधा घर की पूर्व या उत्तर दिशा में लगा हो तो व्यक्ति को आर्थिक रूप से लाभ होता है। साथ ही मानसिक और शारीरिक लाभ भी होता है।

2. घर में अगर शीशा पश्चिम दिशा या दक्षिण दिशा में लगा हो तो इसे तुरंत हटा लें। इससे व्यक्ति या घर की प्रगति में बाधा आती है।

3. वास्तु शास्त्र के अनुसार, कभी भी चलते हुए गहनों को नहीं पहनना चाहिए। इससे तरक्की में बाधा आती है।

4. घर के चारों तरफ अगर खुली जगह हो तो घर में धन और वैभव की बरकत रहती है।

5. घर की ऊंचाई की भी वास्तु शास्त्र में महत्ता है। यह दक्षिण और पश्चिम भाग में ज्यादा और उत्तर और पूर्व भाग में कम होनी चाहिए। इससे व्यक्ति को काम में सफलता हासिल होती है।

6. घर का कूड़ेदान या कचड़ा उत्तर पूर्व यानी ईशान कोण दिशा में न रखें। इससे धन का नाश होता है।

7. वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर नल से पानी टपक रहा है तो इससे व्यक्ति को आर्थिक नुकसान होता है। साथ ही धन भी बेवजह खर्च होता है।

8. अगर घर का रसोई घर आग्नेय कोण (दक्षिण-पूर्व) दिशा में हो तो बेहतर होता है। अगर पश्चिम दिशा में रसोई घर होता है तो धन का आगमन बेहतर होता है लेकिन बरकत नहीं रहती है।

9. अगर घर में तिजोरी की दिशा सही हो तो आर्थिक जीवन बेहतर होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, तिजोरी को दक्षिण की दिवार से सटाकर रखें। यह इस तरह रखें कि इसका मुंह उत्तर दिशा की ओर रहे।

10. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में किसी भी सीढ़ी के नीचे कबाड़ जमा नहीं होना चाहिए। इससे धन का नुकसान होता है।

डिस्क्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। ' 

chat bot
आपका साथी