Vastu Tips For Main Gate: किस दिशा में होना चाहिए घर का मुख्य द्वार, जानें यहां

Vastu Tips For Main Gate आज के इस लेख में हम आपको यह बता रहे हैं कि घर के मुख्‍य द्वार की दिशा क्या होनी चाहिए। साथ ही अन्य दरवाजों की दिशा वास्तु के अनुसार क्या होनी चाहिए यह भी हम आपको यहां बता रहे हैं।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 12:42 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 12:42 PM (IST)
Vastu Tips For Main Gate: किस दिशा में होना चाहिए घर का मुख्य द्वार, जानें यहां
Vastu Tips For Main Gate: किस दिशा में होना चाहिए घर का मुख्य द्वार, जानें यहां

Vastu Tips For Main Gate: जब भी हम घर बनवाते हैं तो उसे सुंदर बनाने के लिए हम अपनी पूरी जीवन पूंजी लगा देते हैं। आज के परिवेश में लोग वास्तु पर खासा ध्यान देने लगे हैं। इसलिए लोग घर बनवाते समय वास्तु के अनुसार ही घर की दिशा या दरवाजे की दिशा आदि निर्धारित करते हैं। ऐसा माना जाता है कि अगर घर के वास्तु में कुछ कमियां रह जाती हैं तो यह नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देती हैं। इससे घर के सदस्यों को नुकसान भी पहुंचता है। आज के इस लेख में हम आपको यह बता रहे हैं कि घर के मुख्‍य द्वार की दिशा क्या होनी चाहिए। साथ ही अन्य दरवाजों की दिशा वास्तु के अनुसार क्या होनी चाहिए यह भी हम आपको यहां बता रहे हैं।

किन दिशाओं में मुख्य द्वारा होने से मिलता है लाभ:

1. घर का मुख्य द्वारा पूर्व दिशा में होना चाहिए। यह बेहद शुभ माना जाता है। इसी दिशा से सूर्य उगता है और घर के अंदर सूर्य का पर्याप्‍त प्रकाश आता है। वहीं, आध्यात्मिक दृष्टि से भी यह दिशा खास मानी गई है।

2. अगर घर का मुख्य दरवाजा उत्तर दिशा में है तो बेहद उत्तम होता है। यह देव की दिशा मानी जाती है। माना जाता है कि अगर इस दिशा में घर का मुख्य दरवाजा हो तो व्यक्ति को लंबी यात्राएं मिलती हैं जो बेहद फलदायी होती है। इस दिशा में अगर दरवाजा हो तो व्यक्ति के मन में आध्यात्मिक विचार आते हैं।

3. अगर मुख्य द्वारा पश्चिम दिशा में हो यह भी शुभ फल देने वाला होता है। इससे व्यक्ति के जीवन में तरक्की आती है। साथ ही सफलता भी स्थाई रहती है।

कौन-सी दिशा मुख्य द्वार के लिए है अशुभ:

अगर घर का मुख्य द्वारा दक्षिण दिशा में होता है तो यह अशुभ माना जाता है। यह यम की दिशा मानी जाती है। अगर आपके घर में ऐसा है तो घर का मालिक हमेशा दुखी होता है। इस दिशा से घर में पितरों का आगमन होता है। ऐसे में यह दिशा अशुभ मानी जाती है।  

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'  

chat bot
आपका साथी