Vastu Tips For Home: क्या आपके घर में भी हैं ये चीजें तो आज ही करें सुधार, बढ़ सकती है आर्थिक तंगी

Vastu Tips For Home आजकल कई लोग घर या ऑफिस बनवाते समय वास्तु का ध्यान रखते हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार केवल दिशाओ का नहीं बल्कि घर में कौन-सी चीज कहां होनी चाहिए इसका ख्याल भी रखना बेहद जरूरी होता है।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 21 Feb 2021 09:00 AM (IST) Updated:Mon, 22 Feb 2021 06:25 AM (IST)
Vastu Tips For Home: क्या आपके घर में भी हैं ये चीजें तो आज ही करें सुधार, बढ़ सकती है आर्थिक तंगी
Vastu Tips For Home: क्या आपके घर में भी हैं ये चीजें तो आज ही करें सुधार

Vastu Tips For Home: आजकल कई लोग घर या ऑफिस बनवाते समय वास्तु का ध्यान रखते हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार केवल दिशाओ का नहीं बल्कि घर में कौन-सी चीज कहां होनी चाहिए इसका ख्याल भी रखना बेहद जरूरी होता है। वास्तुशास्त्र में इसका काफी महत्व बताया गया है। हालांकि, कई बार हम सभी अनदेखी कर बैठते हैं और खुद के लिए परेशानी पैदा कर लेते हैं। अगर आपके घर में वास्तुदोष होता है तो आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस लेख में हम आपको इन्हीं बातों की जानकारी दे रहे हैं। हालांकि, आपको यह भी बता दें कि इनका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है।

1. किसी भी घर में उसकी दीवारों की अहमियत बहुत ज्यादा होती है। अगर घर की दीवारें चटकी हुई या फिर प्लास्टर हटा हुई हैं तो घर में रहने वाले सदस्यों को कई तरह की परेशानियां घेर लेती हैं। ऐसा तब भी माना गया है जब घर की दीवारों का रंग बेरंग हो गया हो।

2. अगर आपने अपना पूजा घर किचन में बना रखा है तो यह सही नहीं है। यह वास्तुदोष का कारण बनता है। अगर आपके घर में ऐसा है तो आपके परिवार के सदस्यों में प्रेम का अभाव होने लगता है। साथ ही घर में आर्थिक तंगी भी होती है।

3. अगर आपके घर में मकड़ी का जाला लगा है तो उसे तुरंत साफ कर दें। घर में मकड़ी का जाला घर उलझन और परेशानी का कारण बनता है।

4. अगर घर में शीशा टूटा हुआ हो तो उसे घर से बाहर निकाल दें। अगर ऐसा न किया जाए तो घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो जाता है।

5. अगर आपके घर में चमगादड़ आ गया है तो उसे अशुभ माना गया है। यह सूनेपन की निशानी होती है। वास्तु विज्ञान के अनुसार, ऐसा होने से घर में रहने वाले लोग घर छोड़कर जा सकते हैं।  

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।' 

chat bot
आपका साथी