Vastu Tips for Garden: वास्तु के हिसाब से सजाएं अपना गार्डन, हरियाली के साथ आएगी आर्थिक तरक्की

Vastu Tips for Garden आज हम आपको वास्तु के अनुसार अपने घर के गार्डन को बनाने और मैनेज रखने के नियम बता रहे हैं। ताकि आपका वास्तु सम्मत गार्डन आपके लिए हरियाली के साथ आर्थिक तरक्की भी लेकर आए....

By Jeetesh KumarEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 01:25 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 01:47 PM (IST)
Vastu Tips for Garden: वास्तु के हिसाब से सजाएं अपना गार्डन, हरियाली के साथ आएगी आर्थिक तरक्की
वास्तु के हिसाब से सजाएं अपना गार्डन, हरियाली के साथ आएगी आर्थिक तरक्की

Vastu Tips for Garden: हर-भरा गार्डन या बगीचा हमें ताजगी, सुकून और पॉजिटिविटी का एहसास करता है। हमारे आस-पास की हरियाली हमें भी तरोताजा बनाए रखती है। लेकिन कई बार हम बिना सोचे-समझे अपने घर में गार्डन या बगीचे को बनाते हैं और उनमें पेड़-पौधे भी बेतरतीबी से बढ़ते रहते हैं। वास्तु के अनुसार कई बार ऐसे गार्डन हमारे लिए नुकसानदायक साबित होने लगते हैं।इसलिये आज हम आपको वास्तु के अनुसार अपने गार्डन को बनाने और मैनेज रखने के नियम बता रहे हैं। ताकि आपका वास्तु सम्मत गार्डन आपके लिए हरियाली के साथ आर्थिक तरक्की भी लेकर आए....

1-वास्तु के अनुसार घर में गार्डन या बगीचे के लिए सबसे उपयुक्त दिशा है पूर्व या उत्तर की दिशा। इन दिशाओं से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है, इसलिए इस स्थान पर बंद कमरों की जगह खुला गार्डन बनान चाहिए।

2- घर के गार्डन में बहुत बड़े पेड़ नहीं लगाने चाहिए, ये घर में आने वाली सकारात्मक ऊर्जा को रोकते हैं।

3- गार्डन में आने जाने का रास्ता हमेशा साफ और खाली रखें, इस पर पेड़-पौधे न लगाएं।

4- गार्डन में कैक्टस जैसे कांटेदार पौधों को लगाने से बचें, जिन पौधों में फूल के साथ कांटे हो जैसे गुलाब वो पौधे लगाए जा सकते हैं।

5- फलदार पौधों को लगाने के लिए सही दिशा पूर्व की है, जबकि बड़े पौधों को दक्षिण दिशा में लगाना चाहिए।

6- बोनसाई पौधों को भी नहीं लगाना चाहिए, ये विकास में बाधा उत्पन्न करते हैं।

7- गार्डन की दीवारों पर पौधों के गमले या लतर वाले पेड़ न लगाएं ये कर्ज का बोझ बढ़ाते हैं।

8- अच्छी खुशबू वाले फूलों के पौधे लगाने चाहिए, ये सकारात्मकता लाते हैं। गार्डन की उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा जरूर लगाएं।

9- गार्डन को समय-समय पर साफ करते रहना चाहिए, गार्डन में पड़े सूखे पौधे और पत्ते निगेटिविटी बढ़ाते हैं।

10- अगर आप अपने बगीचे में वॉटर फॉउनंटेन लगाना चाहते हैं तो इसके लिये सबसे सही स्थान उत्तर की दिशा है।

डिस्क्लेमर

''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।''

chat bot
आपका साथी