Vastu Tips for Career Growth: करियर में मनचाही सफलता पाने के लिए अपनाएं वास्तु के ये उपाय

Vastu Tips for Career Growth जीवन में तरक्की सफलता या ग्रोथ किसे नहीं चाहिए। लेकिन कई बार हम कड़ी मेहनत के बाद भी मनचाही सफलता या करियर में ग्रोथ नहीं पाते हैं। हालांकि कई बार इसका कारण हमारी मेहनत नहीं बल्कि वास्तुदोष होते हैं।

By Jeetesh KumarEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 04:48 PM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 04:48 PM (IST)
Vastu Tips for Career Growth: करियर में मनचाही सफलता पाने के लिए अपनाएं वास्तु के ये उपाय
करियर में मनचाही सफलता पाने के लिए अपनाएं वास्तु के ये उपाय

Vastu Tips for Career Growth: जीवन में तरक्की,सफलता या ग्रोथ किसे नहीं चाहिए। लेकिन कई बार हम कड़ी मेहनत के बाद भी मनचाही सफलता या करियर में ग्रोथ नहीं पाते हैं। इससे हमारे मन में हताशा और निगेटिविटी घर करने लगती है, जिसका असर हमारी परफॉरमेंस पर भी पड़ता है। हालांकि कई बार इसका कारण हमारी मेहनत नहीं बल्कि वास्तुदोष होते हैं। जिनके कारण हम चाह कर भी या तो सही लगन से काम नहीं कर पाते या फिर करियर में मनचाही सफलता नहीं मिलती। आज हम आपको वास्तु के कुछ ऐसे उपायों के बारें में बताते हैं, जिन्हें अपना कर आप अपने करियर में मनचाही सफलता या ग्रोथ पा सकते हैं....

1-अपनी वर्किंग टेबल को जितना हो सके साफ-सुथरा रखें और इस पर कम से कम सामान रखें। वर्किंग टेबल का बहुत भर होना मानसिक उलझन और तनाव पैदा करता है।

2- कोशिश करें कि ऑफिस में आपके बैठने की जगह ऐसी हो जहां आपके पीछे दीवार हो। ऐसा होने से आपको अपने पीछे एक आधार या संबल का एहसास होता है, जिस कारण नये जोखिम लेने से भय नहीं लगता है।

3- अपने ऑफिस या वर्किंग प्लेस में कैक्टस या कांटेदार पौधे नहीं रखने चाहिए। वास्तु के अनुसार ये आपके कॅरियर में बाधा लाते हैं।

4- युद्ध, हथियार या हिसंक जानवरों की तस्वीर अपने ऑफिस में न लगाएं। इस कारण आपका आपके सहकर्मियों और बॉस से संबध में तनाव आ सकते हैं।

5- ऑफिस में डूबते जहाज की तस्वीर भी नहीं लगानी चाहिए, ये आप में निगेटिविटी पैदा करेगी।

6- अपने कार्यस्थल पर ताजे फूलों का गुलदस्ता या इसकी तस्वीर लगा कर रखें। ये आपकों पॉजिटिविटी का एहसास कराएंगे।

7- अगर आप अपने ऑफिस में या आस-पास निगेटिविटी महसूस करते हैं तो अपनी मेज पर एक शीशे के जार में या कटोरी में समुद्री नमक भर कर रखें। ये आपके आस-पास की सारी निगेटिविटी को दूर कर देगा।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

chat bot
आपका साथी