Vastu Tips for Bad Goods: घर और ऑफिस से दूर रखें ये सामान, बनते हैं तरक्की में बाधा

Vastu Tips for Bad Goods वास्तुशास्त्र में वस्तुओं और वस्तुओं और उनके रखने की जगह तथा दिशा का बहुत महत्व होता है।आइए जानते हैं कौन सी ऐसी वस्तुएं जिन्हें अपने घर और ऑफिस में रखने से नकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है....

By Jeetesh KumarEdited By: Publish:Sun, 12 Sep 2021 06:52 PM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 07:05 AM (IST)
Vastu Tips for Bad Goods: घर और ऑफिस से दूर रखें ये सामान, बनते हैं तरक्की में बाधा
घर और ऑफिस से दूर रखें ये सामान, बनते हैं तरक्की में बाधा

Vastu Tips for Bad Goods:वास्तुशास्त्र या फेंगशुई दोनों ही विधाएं ऊर्जा के सकारात्मक और नकारात्मक रूप के संतुलन के नियम पर आधारित है।इस रूप में वास्तुशास्त्र में वस्तुओं और वस्तुओं और उनके रखने की जगह तथा दिशा का बहुत महत्व होता है। वास्तु में माना जाता है कि किसी स्थान या दिशा विशेष में रखे हुए सामन अलग-अलग प्रभाव उत्पन्न करते हैं। जो कि सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह का होता है। इस सामानों का प्रभाव हमारे जीवन और परिवार पर भी पड़ता है। आइए जानते हैं कौन सी ऐसी वस्तुएं जिन्हें अपने घर और ऑफिस में रखने से नकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है....

1-कैक्टस या कांटेदार पौधों को अपने घर में नहीं लगाना चाहिए, ऐसे पौधे वातावरण में तनाव उत्पन्न करते हैं। हालांकि इन पौधों में गुलाब के फूल वाले या औषधि वाले पौधे लगाने की मनाही नहीं है।

2- घर या ऑफिस में नकली और बनावटी फूल या पौधे नहीं लगाने चाहिए। नकली पौधे नकारात्मकता पैदा करते हैं।

3- अपने घर में टूटे या खराब फर्नीचर, घड़ी या बेकार मशीन आदि नहीं रखने चाहिए। ये आपमें निष्क्रियता पैदा करते हैं, जिस कारण आपके जीवन में आने वाली तरक्की में बाधा आती है।

4- बेडरूम में जूते-चप्पल नहीं रखने चाहिए और बेडरूम को हमेशा साफ रखना चाहिए। इसका प्रभाव हमारे मन पर पड़ता है जिस कारण आप आरामदायक नींद नहीं आती है।

5- अपने घर या ऑफिस में ताजमहल की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। ताजमहल खूबसूरती की मिसाल होने बाद भी एक मकब़रा है, जो नकारात्मक ऊर्जा पैदा करता है।

6- घर या ऑफिस में हिंसक पशुओं की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए, ये आपके मन में अनावश्यक उत्तेजना और आक्रोश पैदा करते हैं। जिस कारण मन शांत नहीं रहता है और घर में तनाव का माहौल बना रहता है।

7- कभी टूटे हुए शीशे या दर्पण में अपना प्रतिबिंब नहीं देखना चाहिए। वास्तु शास्त्र में इसे अशुभ माना जाता है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

chat bot
आपका साथी