Vastu Tips: गणेश जी के इन उपायों से वास्तु दोष के संकट से मिलेगा छुटकारा

Bhagwan Ganesh Aur Vastu Upay भगवान गणेश को विघ्नहर्ता के रूप में जाना जाता है। वो अपने भक्तों के सभी दुख दूर कर देते हैं। इसी तरह गणेश पूजा से वास्तु से संबंधित दोष को भी दूर कर देती है।

By Ritesh SirajEdited By: Publish:Wed, 11 Aug 2021 11:30 AM (IST) Updated:Thu, 12 Aug 2021 07:25 AM (IST)
Vastu Tips: गणेश जी के इन उपायों से वास्तु दोष के संकट से मिलेगा छुटकारा
Vastu Tips: गणेश जी के इन उपायों से वास्तु दोष के संकट से मिलेगा छुटकारा

Bhagwan Ganesh Aur Vastu Upay : हिंदी पंचांग के अनुसार, सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी देवी-देवता की पूजा की जाती है। बुधवार के दिन भगवान गणेश को समर्पित किया गया है। इस दिन गणेश की पूजा से जीवन में सुख, समृद्धि, वैभव और यश की प्राप्ति होती है। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता के रूप में जाना जाता है। वो अपने भक्तों के सभी दुखों को दूर करते हैं। इसी तरह गणेश पूजा से वास्तु संबंधित दोष भी दूर हो जाते हैं। अगर आप घर के वास्तु दोष से परेशान हैं तो भगवान गणेश की पूजा उपायों को अपनाकर इस समस्या से बच सकते हैं। आइये जानते है उन उपायों के बारे में।

1. गणेश प्रतिमा लगाते हुए इनकी मुद्रा का विशेष ध्यान दें। घर के वास्तु दोष को दूर करने के लिए बैठे हुए गणेश जी की प्रतिमा लगानी चाहिए और कार्यस्थल पर गणेश जी की दोनों पैरों पर खड़े रहने वाली प्रतिमा लगानी चाहिए। 

 2. वास्तु दोष को मिटाने के लिए घर के मुख्य द्वार के अंदर और बाहर एक ही स्थान पर गणेश प्रतिमा या फोटो लगाना चाहिए। जिससे दोनों ही ओर उनकी पीठ आपस में मिलती रहे। इससे घर के वास्तु दोष से छुटकारा मिलता है और सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

3. घर और कार्यस्थल का वास्तु को दूर करने के लिए गणेश की प्रतिमा और फोटो को दक्षिण व नैऋत्य कोण में लगाना चाहिए। हालांकि इस बात का ध्यान रहे कि भगवान गणेश का मुख भूल से भी दक्षिण व नैऋत्य कोण की तरफ न हो। 

4. अगर घर के किसी भाग में वास्तु दोष है तो उसे तोड़ने के बजाय उस स्थान पर घी मिश्रित सिंदूर से दिवार पर स्वास्तिक बना दें। ऐसा करने से वास्तु दोष धीरे-धीरे कम हो जाएगा और भगवान गणेश की कृपा से घर में सुख शांति रहेगी।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

chat bot
आपका साथी