Vastu Tips : घर में रखीं ये 5 खराब और पुरानी चीजें तुरंत हटाएं, वरना करना पड़ सकता है आर्थिक संकट का सामना

Vastu Tips हमें घर के सकारात्मक ऊर्जा को बनाये रखने के लिए नकारात्मक प्रभाव वाली वस्तुओं को घर से बाहर कर देना चाहिए। इससे घर में सदैव सुख समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। आज हम घर में रखीं 5 चीजों के बारे में बात करेंगे

By Ritesh SirajEdited By: Publish:Fri, 16 Jul 2021 04:20 PM (IST) Updated:Sat, 17 Jul 2021 07:08 AM (IST)
Vastu Tips : घर में रखीं ये 5 खराब और पुरानी चीजें तुरंत हटाएं, वरना करना पड़ सकता है आर्थिक संकट का सामना
घर में रखीं ये 5 खराब और पुरानी चीजें तुरंत हटाएं, वरना करना पड़ सकता है आर्थिक संकट का सामना

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर में सभी चीजों का हम पर किसी न किसी तरह से प्रभाव पड़ता है। यह प्रभाव सकारात्मक और नकारात्मक दोनों हो सकते हैं। हमें घर के सकारात्मक ऊर्जा को बनाये रखने के लिए नकारात्मक प्रभाव वाली वस्तुओं को घर से बाहर कर देना चाहिए। इससे घर में सदैव सुख, समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। आज हम घर में रखीं 5 ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको घर में रखने से बहुत सारी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। इन्हें घर से जल्द से जल्द बाहर कर देना चाहिए।

1. फटे-पुराने जूते

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में फटे जूते-चप्पल से शनि के प्रकोप का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा जूतों का संबंध संघर्ष से माना गया है। फटे-पुराने जूतों से जीवन में संघर्ष बढ़ जाता है, इसलिए फटे-पुराने जूतों को घर में नहीं रखना चाहिए। 

2. बंद घड़ियां

वास्तु शास्त्र के अनुसार घड़ी की सुइयां जीवन में आगे लेकर जाती हैं, वहीं ठीक इसके विपरीत बाधा का काम करती हैं, इसीलिए घर में बंद घड़िया नहीं रखनी चाहिए।

3. पुराने अखबार

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पुराने अखबार पर धूल मिट्टी जमने से आर्थिक नुकसान और पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ता है, इसलिए समय-समय पर पुराने अखबारों को हटा देना चाहिए।  

4. पुराने-फटे कपड़े

वास्तु शास्त्र के अनुसार कपड़ों का संबंध भाग्य से होता है। फटे पुराने कपड़े करियर में बाधा उत्पन्न करती हैं, इसलिए ऐसे कपड़ों को तुरंत हटा देना चाहिए।

5. खराब पड़े ताले

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में खराब तालों का होना अशुभ माना जाता है। बंद पड़े ताले जीवन में रूकावट और तरक्की के रास्तों को बंद कर देते हैं, इसीलिए घर में खराब तालों को तुरंत हटा देना चाहिए। 

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।''

chat bot
आपका साथी