Flute Vastu Tips: बांसुरी से दूर कर सकते हैं घर के सारे वास्तुदोष दूर, काम के हैं ये उपाय

Vastu Measures of Flute भगवान कृष्ण को बांसुरी बहुत अधिक प्रिय है।कान्हा की इसी मुरली के कई ऐसे उपाय हैं जिन्हे जन्माष्टमी के दिन अपनाने से आपके घर के सारे वास्तु दोष दूर हो जाएंगे और सुख समृद्धि का आगमन होगा...

By Jeetesh KumarEdited By: Publish:Sun, 29 Aug 2021 08:20 PM (IST) Updated:Tue, 31 Aug 2021 10:01 AM (IST)
Flute Vastu Tips: बांसुरी से दूर कर सकते हैं घर के सारे वास्तुदोष दूर, काम के हैं ये उपाय
जन्माष्टमी के दिन करें बांसुरी के ये उपाय, घर सारे वास्तुदोष दूर करेंगें मुरलीधर

Vastu Measures of Flute: जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण की पूजा का विशेष महत्व है। इस साल जन्माष्टमी का त्यौहार देशभर में 30 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन भक्त व्रत रखने के आलावा कई ऐसे उपाय करते हैं जिनको अपनाने से घर में सुख समृद्धि का वास होता है। भगवान कृष्ण और उनसे संबंधित वस्तुओं के उपाय करने से घर के सभी वास्तु दोष दूर हो जाते हैं। इनमें से ही एक चीज है भगवान कृष्ण की बांसुरी या मुरली। भगवान कृष्ण को बांसुरी बहुत अधिक प्रिय है।कान्हा की इसी मुरली के कई ऐसे उपाय हैं जिन्हे जन्माष्टमी के दिन अपनाने से आपके घर के सारे वास्तु दोष दूर हो जाएंगे और सुख समृद्धि का आगमन होगा...

1-अगर आपके घर में भी वास्तु से संबधित किसी भी तरह के कोई दोष हैं तो जन्माष्टमी के दिन एक बांसुरी लाएं और उसे श्रीकृष्ण को अर्पित कर दें। अगले दिन बांसुरी की पूजा करके अपने घर में पूर्व की दीवार पर बांसुरी को तिरछा लगा दें। ज्योतिषों को अनुसार कहा जाता है कि ऐसा करने से आपके घर के सारे वास्तु दोष धीरे-धीरे समाप्त हो जाएंगे।

2-वास्तु के अनुसार माना जाता है कि जिस घर में लकड़ी की बांसुरी का पूजा होती है वहीं भगावान कृष्ण निवास करते हैं। ऐसे घर में दुख, दारिद्र, रोग, शोक दूर-दूर तक नहीं आते हैं।

3-वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में चांदी की बांसुरी रखने से कभी धन और एश्वर्य की कमी नहीं होगी। क्योंकि चांदी की बांसुरी सुख और समृद्धि की प्रतीक माना गया है।

4- ऐसे में अगर आपका व्यापार ठीक नहीं चल रहा है तो जन्माष्टमी के दिन दो बांसुरी की पूजा कर कार्यालय व दुकान के मुख्य द्वार पर दोनों बांसुरी को लगाएं ऐसा करने से भगवान कृष्ण प्रसन्न होंगे और व्यापर में उन्नति होगी।

5- जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण को अर्पित की हुई बांसुरी को अपने ड्राईंग रूम में रख दीजिए, घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहेगी।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

chat bot
आपका साथी