Vastu For Roshandan: घर में रोशनदान का भी होता है वास्तु दोष, इन 5 बातों का रखें ख्याल

Vastu For Roshandan हम सभी के घर में रोशनदान तो होता ही है। किसी भी घर के लिए रोशनदान बेहद अहम होता है जिसे वातायन हवादार संवातन या वेंटिलेशन भी कहा जाता है। इसके जरिए ही घर में हवा और रोशनी आती है।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 14 Feb 2021 09:59 AM (IST) Updated:Sun, 14 Feb 2021 12:40 PM (IST)
Vastu For Roshandan: घर में रोशनदान का भी होता है वास्तु दोष, इन 5 बातों का रखें ख्याल
Vastu For Roshandan: घर में रोशनदान का भी होता है वास्तु दोष, इन 5 बातों का रखें ख्याल

Vastu For Roshandan: हम सभी के घर में रोशनदान तो होता ही है। किसी भी घर के लिए रोशनदान बेहद अहम होता है जिसे वातायन, हवादार, संवातन या वेंटिलेशन भी कहा जाता है। इसके जरिए ही घर में हवा और रोशनी आती है। घर में मौजूद रोशनदान कई तरह के होते हैं जिनमें दरवाजे के ऊपर, खिड़की के ऊपर या दीवार में कहीं छत से लगा हुआ रोशनदान मौजूद होता है। इसके लिए भी कई वास्तु नियम होते हैं जिनका ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। यहां हम आपको घर में मौजूद रोशनदान के वास्तु नियमों की जानकारी दे रहे हैं।

1. ध्यान रखने वाली यह है कि घर की छत पर किसी भी प्रकार का रोशनदान न हो। आजकल घर की छत में कुछ हिस्सा खाली छोड़ दिया जाता है और उसमें उजाले के लिए रोशनदान बनावा दिया जाता है। इससे मन पर बुरा असर पड़ता है। साथ ही हवा का दबाव बना रहता है।

2. घर की वायव्य, उत्तर, ईशान और पूर्व दिशा की तरफ ही रोशनदान बनवाना चाहिए। पूर्व दिशा में उजाले के लिए और वायव्य दिशा में हवा के लिए रोशनदान बनाया जाता है।

3. घर के किचन में रोशनदान जरूर बनवाना चाहिए। इसके जरिए किचन का ताप और धुआं बाहर निकलता है।

4. बाथरूम और टॉयलेट में भी रोशनदान होना चाहिए। यहां पर उचित जगह पर रोशनदान होना बेहद अनिवार्य है।

5. ध्यान रहे कि रोशनदान को आग्नेय, दक्षिण और नैऋत्य दिशा में नहीं बनाना चाहिए। रसोईघर में आग्नेय दिशा में रोशनदान बना सकते हैं।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '  

chat bot
आपका साथी