Vastu For Balcony: क्या आपकी बालकनी में भी है ये वास्तुदोष तो इन बातों का रखें खास ख्याल

Vastu For Balcony जब भी हम घर बनाते हैं तो उसमें बालकनी जरूर बनवाते हैं। बालकनी घर की एक ऐसी जगह होती है जहां लोग खुली हवा में सांस ले सकते हैं। खासतौर से फ्लैट में। फ्लैट्स में रहने वाले लोगों के लिए खुला स्‍थान बालकनी ही होता है।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 06 Feb 2021 10:46 AM (IST) Updated:Sun, 07 Feb 2021 11:26 AM (IST)
Vastu For Balcony: क्या आपकी बालकनी में भी है ये वास्तुदोष तो इन बातों का रखें खास ख्याल
Vastu For Balcony: क्या आपकी बालकनी में भी है ये वास्तुदोष तो इन बातों का रखें खास ख्याल

Vastu For Balcony: जब भी हम घर बनाते हैं तो उसमें बालकनी जरूर बनवाते हैं। बालकनी घर की एक ऐसी जगह होती है जहां लोग खुली हवा में सांस ले सकते हैं। खासतौर से फ्लैट में। फ्लैट्स में रहने वाले लोगों के लिए खुला स्‍थान बालकनी ही होता है। ऐसे में कहा जा सकता है कि बालकनी घर का सबसे जरूरी हिस्सा होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर बालकनी गलत जगह पर हो तो यह आप पर गलत प्रभाव डाल सकती है। अगर घर की बालकनी में वास्तुदोष है तो उससे आपको धन की कमी हो सकती है। आइए जानते हैं इन वास्तुदोषों के बारे में।

1. घर में अगर बालकनी उत्तरी दिशा में हो तो यह बेहद शुभ होता है। आप उत्‍तर-पूर्व कोने को बालकनी के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। यह बालकनी के लिए सबसे अच्छा स्थान होता है क्योंकि इस दिशा में सबसे ज्यादा सूर्य का प्रकाश आता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर बालकनी दक्षिण और पश्चिम दिशा में हो तो यह अशुभ माना जाता है।

2. बालकनी में हर कोई रिलैक्स पोजिशन में बैठना चाहता है। ऐसे में यहां पर भारी भरकम फर्निचर नहीं रखना चाहिए। यहां पर बीन बैग या हल्की कुर्सियां रखी जाएं तो बेहतर होता है। यहां पर आप झूला भी लगा सकते हैं। झूला उत्‍तर या फिर दक्षिण दिशा में लगाना चाहिए। यह शुभ माना जाता है।

3. बालकनी में छोटे-छोटे पॉट्स में पेड़-पौधे रखे जाने चाहिए। इनसे पॉजिटिव एनर्जी का प्रवाह होता है। यहां पर लताएं या फिर बेल वाले पौधे नहीं लगाने चाहिए। इससे घर में नेगेटिव एनर्जी का प्रवाह होता है।

4. बालकनी में बहुत तेज या बहुत धीमी लाइट का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। वास्तु के अनुसार यह सही नहीं माना जाता है। ऐसे में वास्तु के अनुसार, बालकनी में ऐसी लाइट लगाई जानी चाहिए जो हल्की-हल्की रोशनी भी दे और वो आंखों में चुभे भी न।

5. बालकनी की दिवारों का कलर हल्का होना चाहिए। सफेद, समुद्री हरा, आसमानी नीला या फिर गुलाबी रंग का इस्तेमाल आप बालकनी को कलर करवाने के लिए कर सकते हैं।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।' 

chat bot
आपका साथी