Relation Vastu Tips: पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए जानिये वास्तु के 5 उपाय

Vastu Aur Rishtey व्यक्ति के पूरी कोशिश के बाद भी रिश्तों में तनाव या उलझन बना रहता है। इसके लिए वास्तु भी कारण हो सकता है इसीलिए व्यक्ति को घर और रिश्तों में खुशहाली लाने के लिए वास्तु का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

By Ritesh SirajEdited By: Publish:Tue, 17 Aug 2021 11:30 AM (IST) Updated:Tue, 17 Aug 2021 02:26 PM (IST)
Relation Vastu Tips: पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए जानिये वास्तु के 5 उपाय
Relation Vastu Tips: पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए जानिये वास्तु के 5 उपाय

Vastu Aur Rishtey : व्यक्ति की सारी खुशी उसके परिवारिक रिश्तों पर निर्भर करता है। इंसानों को जीने के लिए किसी न किसी साथी की जरूरत होती है। इसीलिए वह शादी और पारिवारिक जीवन में शामिल होता है। सभी लोग अपने संबंध को बेहतर बनाने के लिए लगातार मेहनत और प्रयास करते हैं। हालांकि कई बार हमारे प्रयास का नतीजा शून्य होता है। व्यक्ति के पूरी कोशिश के बाद भी रिश्तों में तनाव या उलझन बना रहता है। इसके लिए वास्तु भी कारण हो सकता है। इसीलिए व्यक्ति को घर और रिश्तों में खुशहाली लाने के लिए वास्तु का विशेष ध्यान रखना चाहिए। रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए वास्तु के उपायों पर अमल करना चाहिए।

1. वास्तु के अनुसार मेटल के बने बेड से बचना चाहिए। इससे नींद में खलल पड़ती है और पार्टनर के बीच तनाव पैदा होता है। इसके अलावा घर में दो बेड और दो अलग-अलग गद्दा रखने से बचना चाहिए।   

2. वास्तु के अनुसार कूड़ा-कबाड़, जूते आदि बेकार चीजों को घर में नहीं रखना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है। जिसके फलस्वरूप रिश्तों में तनाव बढ़ने लगता है।

3. वास्तु के अनुसार अपने घर में फूलों को अवश्य स्थान दें, परंतु विशेष तौर पर इस बात का ख्य़ाल रखें कि घर में मुरझाएं हुए फूल बिल्कुल भी न रखें। इससे घर में नकारात्मकता बढ़ती है और रिश्तों में टकराव पैदा होता है। 

4. वास्तु के अनुसार बेडरूम में हल्का रंग का प्रयोग करना चाहिए। इससे रिश्तों के बीच प्यार और सकारात्मकता बढ़ती है।

5. वास्तु के अनुसार मास्टर बेड को घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा में होना चाहिए। इससे पति-पत्नी के बीच की रिश्ते बेहतर होते हैं क्योंकि इससे पुरुष शक्ति केंद्र का संतुलन होता है। 

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

chat bot
आपका साथी