Puja Ghar Vastu Tips: पूजा घर के लिए जरूरी हैं ये 5 चीजें, जानें क्या है इनका महत्व

Puja Ghar Vastu Tips सनातन धर्म में पूजा घर को खास महत्व दिया गया है साथ ही पूजा घर को लेकर वास्तु में भी कई नियमों का उल्लेख है। ऐसी मान्यता है कि कुछ चीजों को पूजा स्थान पर रखने से घर में खुशहाली आती है।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Wed, 19 May 2021 11:30 AM (IST) Updated:Wed, 19 May 2021 11:30 AM (IST)
Puja Ghar Vastu Tips: पूजा घर के लिए जरूरी हैं ये 5 चीजें, जानें क्या है इनका महत्व
Puja Ghar Vastu Tips: पूजा घर के लिए जरूरी हैं ये 5 चीजें, जानें क्या है इनका महत्व

Puja Ghar Vastu Tips: सनातन धर्म में पूजा घर को खास महत्व दिया गया है, साथ ही पूजा घर को लेकर वास्तु में भी कई नियमों का उल्लेख है। वास्तु में साफतौर पर बताया गया है कि पूजा घर में क्या होना चाहिए और क्या नहीं। आमतौर पर पूजा घर में वो चीजें रखते हैं, जो प्राय: पूजा के लिए इस्तेमाल होती हैं, लेकिन कुछ चीजें ऐसी भी हैं जो रोज की पूजा में इस्तेमाल में नहीं आतीं, फिर भी पूजा घर में उनको शुभकारी माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि निम्न कुछ चीजों को पूजा के स्थान पर रखने से घर में खुशहाली आती है और मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर उस घर पर अपना खास आशीर्वाद बनाए रखती हैं।

पूजा घर के लिए आवश्यक चीजें

1. गौमूत्र और गौघृत हैं अमृत

गौ माता को सनातन धर्म में देवी का स्थान दिया गया है। ऐसा भी माना जाता है कि गौ में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास होता है। हिंदू धर्म में गाय को जितना शुभ माना जाता है, उतना ही शुद्ध गौमूत्र को भी मानते हैं। गौमूत्र का इस्तेमाल पूजा पाठ में किया जाता है, साथ ही गौघृत भी पूजा में जरूरी माना जाता है। इन दोनों ही चीजों का पूजा घर में होना जरूरी होता है।

2. मोरपंख है रक्षा कवच

पौराणिक कथाओं में मोरपंख को भगवान श्री कृष्णा का अंश माना गया है। ऐसी मान्यता है कि पूजा घर में मोरपंख होना बहुत ही जरूरी है। पूजा घर में मोरपंख होने से आपके घर पर किसी भी बुरी नजर का कोई प्रभाव नहीं होती। साथ ही कुछ लोग मानते हैं कि पूजा घर में मोरपंख रखने घर में कीड़े-मकोड़े भी नहीं आते हैं।

3. प्राकृतिक सैनिटाइजर है गंगाजल

हिंदू धर्म में वावन गंगा नदी को विशेष स्थान प्राप्त है। मां गंगा को जीवनदायिनी और प्राणदायिनी माना जाता है, इसलिए गंगाजल का खास महत्व है। ऐसी मान्यता है कि घर में गंगाजल का छिड़काव करने से पूरा घर पवित्र हो जाता है, इसलिए पूजा घर में छोटे से पीतल या चांदी के पात्र में गंगाजल जरूर रखना चाहिए।

4. शालिग्राम हैं चमत्कारी

शालिग्राम भगवान को भी पूजा घर में जरूर रखना चाहिए और उन्हें रोज तुलसी मिश्रित जल से स्नान कराना चाहिए। ऐसा करने से विष्णु भगवान के सभी अवतारों का आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, जिस भी घर में रोज शालिग्राम की पूजा होती है, उस घर में दरिद्रता कभी नहीं आती और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है।

5. शंख है बहुत जरूरी

पूजा घर में शंख होना भी जरूरी माना जाता है। दक्षिणावर्ती शंख की आवाज से घर से सभी तरह की निगेटिव एनर्जी खत्म हो जाती है और चारों तरफ भक्तिमय माहौल हो जाता है। बृहस्पतिवार के दिन दक्षिणावर्ती शंख से विष्णु भगवान की पूजा करने से आपको शुभ फल प्राप्त होता है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

chat bot
आपका साथी