Navratri Vastu Tips: चैत्र नवरात्रि में करें ये 5 आसान उपाय, दूर होते हैं वास्तु दोष

Navratri Vastu Tips नवरात्रि में आप वास्तु से संबंधित कुछ आसान उपायों को करते हैं तो घर के वास्तु दोष दूर होते हैं और मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं। मां दुर्गा की कृपा से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और सभी प्रकार के संकटों का नाश होता है।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 12:30 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 12:39 PM (IST)
Navratri Vastu Tips: चैत्र नवरात्रि में करें ये 5 आसान उपाय, दूर होते हैं वास्तु दोष
Navratri Vastu Tips: चैत्र नवरात्रि में करें ये 5 आसान उपाय, दूर होते हैं वास्तु दोष

Navratri Vastu Tips: मां दुर्गा की आराधना का पावन पर्व चैत्र नवरात्रि चल रही है। इसमें हम मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की विधिवत पूजा करते हैं। मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए हम दुर्गा मंत्रों का जाप भी करते हैं। नवरात्रि के समय में आप यदि वास्तु से संबंधित कुछ आसान उपायों को करते हैं तो घर के वास्तु दोष दूर होते हैं और मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं। मां दुर्गा की कृपा से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और सभी प्रकार के संकटों का नाश होता है। जागरण अध्यात्म में आज हम जानते हैं नवरात्रि से संबंधित वास्तु दोषों के बारे में।

1. नवरात्रि के समय में आपको अपने पूजा घर या पूजा स्थान की सफाई कर लेनी चाहिए। वहां पर मिट्टी, धूल, जाले आदि होने से नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है। इससे आपको पूजा की पूर्ण फल प्रात् नहीं होगा क्योंकि नकारात्मक ऊर्जा उसे प्रभाविज करेगी।

2. अपने पूजा घर को लाल, गुलाबी, बैंगनी या हरे रंग से पेंट कराना चाहिए। ये सकारात्मक ऊर्जा वाले रंग माने जाते हैं। इन रंगों के प्रयोग से पूजा घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। भूलकर भी पूजा घर में काले, नील, भूरे रंग के पेंट का प्रयोग न करें। ये नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माने जाते हैं।

3. नवरात्रि में आपको मां दुर्गा की पूजा के लिए ईशान कोण यानी कि उत्तर पूर्व दिशा का चयन करना चाहिए। इस दिशा को सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र माना जाता है। घर बनवाते समय इस स्थान पर पूजा घर या पूजा स्थान बनाना उत्तम होता है। इस दिशा में पूजा करने से उसका पूर्ण फल मिलता है।

4. मां दुर्गा की पूजा करते समय आपका मुख दक्षिण, दक्षिण पूर्व या पूर्व दिशा में रहे तो अच्छा रहेगा। दक्षिण और दक्षिण पूर्व दिशा को मां दुर्गा की दिशा मानी जाती है। पूर्व दिशा को शक्ति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। दक्षिण मुख करके पूजा करने से शांति मिलती है।

5. नवरात्रि के समय में कन्या पूजन का विधान है। 9 वर्ष तक की कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप माना जाता है। यदि आप नवरात्रि के प्रत्येक दिन कन्या पूजन करें और उनका आशीष प्राप्त करें तो घर का वास्तु दोष दूर होगा। आपके जीवन में सुख और समृद्धि आएगी। हालांकि आप प्रत्येक दिन न कर पाएं तो आपको दुर्गा अष्टमी तथा नवमी के दिन अवश्य ही कन्या पूजन करना चाहिए।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

chat bot
आपका साथी