Vastu Tips for Family: जानिए वास्तु के उपाय, कैसे दूर करें परिवार की अनबन और झगड़े

Vastu Tips for Family अगर हम अपने घर –परिवार में स्थापित वास्तुदोषों को दूर कर दें तो परिवार में सुख और शांति का वातारण आसानी से बनाया जा सकता है। जो हमारे जीवन में उन्नति के द्वार खोल देगा। आइए जानते हैं वास्तु के उन उपायों के बारे में...

By Jeetesh KumarEdited By: Publish:Sat, 04 Sep 2021 05:40 PM (IST) Updated:Sat, 04 Sep 2021 05:40 PM (IST)
Vastu Tips for Family: जानिए वास्तु के उपाय, कैसे दूर करें परिवार की अनबन और झगड़े
जानिए वास्तु के उपाय, कैसे दूर करें परिवार की अनबन और झगड़े

Vastu Tips of Family: मानव स्वभाव से एक सामाजिक और पारिवारिक प्राणी हैं। उसके जीवन की सफलता , खुशियां और समृद्धि परिवार और समाज के साथ जुड़ी हुई है। यहां तक की उसके जीवन की सफलता का एक पैमाना उसके घर-परिवार की तरक्की और खुशियां हैं। जिस व्यक्ति के परिवार में सुख और शान्ति नहीं वो व्यक्ति कई बार तनाव और अवसाद घिर जाता है। वास्तु शास्त्र इसका एक कारण वास्तुदोष को मानता है। अगर हम अपने घर –परिवार में स्थापित वास्तुदोषों को दूर कर दें तो परिवार में सुख और शांति का वातारण आसानी से बनाया जा सकता है। जो हमारे जीवन में सकारत्मकता का संचार करेगा और उन्नति के द्वार खोल देगा। आइए जानते हैं वास्तु के उन उपायों के बारे में...

1-वास्तुशास्त्र के अनुसार घर का निर्माण इस प्रकार किया जाना चाहिए कि हर कमरे या कम से कम हर बेड रूम में प्राकृतिक प्रकाश जरूर पहुंचे। प्राकृतिक प्रकाश के साथ घर और आपके जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है। घर में झगड़े या मन-मुटाव नहीं बनता है।

2- परिवार में सुख-शांति का वातवरण बनाए रखने के लिए डाइनिंग रूम घर के पूर्व, उत्तर या दक्षिण-पूर्व दिशा में बनाना चाहिए।

3- अगर आपका घर कई मंजिला होतो ध्यान रखें बुजुर्गों का कमरा निचली मंजिल पर होना चाहिए और युवाओं का कमरा ऊपरी मंजिल पर।

4- अगर परिवार के भाईयों में अनबन रहती है तो दूध में शहद डालकर या मिष्ठान का दान करना चाहिए।

5- परिवार के बच्चों का व्यवहार चिड़चिड़ा रहता है या वो बड़ो का कहना नहीं मानते तो रोज सुबह उनके माथे पर केसर और हल्दी का तिलक लगाएं, उनके व्यवहार में बदलाव आएगा।

6- परिवार की महिलाओं की आपस में नहीं बनती है, आए दिन खट-पट रहती हो तो ध्यान दें झाडुओं को आपस में उलाझा कर न रखें और रविवार के दिन कंडे पर धी और गुड़ मिलाकर जालाएं परिवार के माहौल में सुधार आएगा।

7- घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बनाए रखने के लिए तीज त्योहार हमेशा घुलमिल कर मनाएं और समय-समय पर घर में हवन, पूजन का आयोजन जरूर करें जिसमें सभी भाग लें।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

 

chat bot
आपका साथी