Vastu Upay : घर के ये 5 वास्तु को सही करें, आपकी किस्मत में आएगा बदलाव

Vastu Upay वास्तु शास्त्र के अनुसार दुनिया में दो तरह की ऊर्जा होती है। यह ऊर्जा सकारात्मक और नकारात्मक होती है। सकारात्मक ऊर्जा घर में खुशहाली लाने का परिचायक है। घर के बनावट समान के रख रखाव से वास्तु का सकारात्मक और नकारात्मक होना तय होता है।

By Ritesh SirajEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 11:00 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 11:00 AM (IST)
Vastu Upay : घर के ये 5 वास्तु को सही करें, आपकी किस्मत में आएगा बदलाव
घर के ये 5 वास्तु को सही करें, आपकी किस्मत में आएगा बदलाव

Vastu Upay : वास्तु का हमारे जीवन पर गहरा असर पड़ता है। इसपर घर की सुख, शांति समृद्धि भी निर्भर होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार दुनिया में दो तरह की ऊर्जा होती है। यह ऊर्जा सकारात्मक और नकारात्मक होती है। सकारात्मक ऊर्जा घर में खुशहाली लाने का परिचायक है। घर के बनावट, समान के रख रखाव से वास्तु का सकारात्मक और नकारात्मक होना तय होता है। इसीलिए हमें घर की छोटी सी छोटी चीज पर ध्यान देना चाहिए कि कौन सी चीज कहां और कैसे होनी चाहिए। आज हम जानेंगे कि वास्तु के अनुसार चीजों कर रखकर कैसे अपने किस्मत को चमकाया जा सकता है।

रसोईघर में बल्ब लगाएं

वास्तु के अनुसार रसोई घर के बल्ब को रोज सुबह शाम जलाएं। रसोईघर का बल्ब अग्नि कोण में लगाना चाहिए। इससे घर में सुख और समृद्धि का आगमन होता है।

घोड़े की नाल लगाएं

वास्तु के अनुसार घर में घोड़े की नाल को टांगना शुभ होता है। इसको घर के मुख्या द्वार पर टांगना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है।

पर्वत का चित्र लगाएं

वास्तु के अनुसार घर में पर्वत का चित्र हमेशा बैठने वाली जगह के पीछे लगाना चाहिए। इससे हमें बल मिलता है और आत्मविश्वास की कमी दूर होती है।

सोते समय दिशा का ध्यान रखें

वास्तु के अनुसार घर में सोने वाले कमरों को ऐसे बनवाओं कि सोना दक्षिण दिशा में हो। इससे हमारा स्वभाव उत्तम होता है।

टॉयलेट की दिशा का रखें ध्यान

वास्तु के अनुसार घर का टॉयलेट पूर्व दिशा में लगवाएं ताकि बैठते वक़्त आपका मुख उतर या दक्षिण की ओर हो। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और आपको सफलता प्राप्त होती है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

chat bot
आपका साथी